{"_id":"6249dbb8f34cd32a682dabd9","slug":"the-crooks-stayed-in-the-kothi-for-25-minutes-the-traders-and-servants-were-in-awe-saharanpur-news-mrt5830350163","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 मिनट कोठी में रहे बदमाश, खौफ में रहे व्यापारी और नौकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 मिनट कोठी में रहे बदमाश, खौफ में रहे व्यापारी और नौकर
विज्ञापन
सहारनपुर। दोपहर के साढ़े तीन बजे थे। तभी, पॉश एरिया अहमदबाग में दो बदमाश पहुंचे, जिन्होंने पेंट कारोबारी पृथ्वी पाल के घर का दरवाजा खटखटाया।
नौकर मोहित के दरवाजा खोलते ही बदमाशों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया। शुरूआत में कारोबारी व नौकर को लगा कि सीबीआई अधिकारी हैं। दरवाजा खुलते ही बदमाश अंदर घुस गए। जैसे बदमाशों ने हथियार निकाले तो व्यापारी खौफ में आ गए। तब, उन्हें पता लगा कि सीबीआई अधिकारी नहीं बल्कि बदमाश हैं। हल्का विरोध करने पर एक बदमाश पृथ्वी पाल सिंह और नौकर मोहित की कनपटी पर तमंचा सटाकर कमरे ले गया, जहां उन्हें बंद कर लिया। इसी दौरान दरमियान कारोबारी की दुकान पर काम करने वाले अनिल और विजय भी मकान में मौजूद थे, जो काम के सिलसिले में दूसरी मंजिल पर बैठे हुए थे। जैसे ही वह नीचे आए तो एक बदमाशों ने उन्हें भी बंधक बनाकर दूसरे कमरे में बंद कर दिया। बदमाश दोपहर 3:30 बजे कारोबारी के घर घुसे थे, जो 25 मिनट तक व्यापारी तक रहे। वारदात को अंजाम देकर बदमाश सीसीटीवी का डीवीआर लेकर आसानी से भागने में सफल हो गए। बदमाश एक लाख की नगदी और लाखों के जेवरात उड़ा ले गए। व्यापारी के घर के आसपास स्थित मकानों और कोठियों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज पुलिस खंगाल रही है। वारदात के समय क्षेत्र में सक्रिय रहे मोबाइल फोन नंबरों की भी पुलिस डिटेल निकालवा रही है। फुटेज के जरिए बदमाशों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। बदमाशों ने रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया है। क्योंकि, अभी तक हुई जांच में सामने आया है कि बदमाशों को घर के अंदर बने कमरों और मुख्य व पिछले द्वार की भी जानकारी थी। बदमाश मुख्य द्वार से अंदर घुसे और पिछले द्वार से भाग गए।
------------------
डीआईजी और एसएसपी कार्यालय भी है, पूरा क्षेत्र है वीआईपी
जिस जगह वारदात हुई है, यह पूरा इलाका पॉश और वीआईपी क्षेत्र है। वारदात स्थल के ठीक सामने पूर्व विधायक महावीर राणा की कोठी है। इसी क्षेत्र में कुछ दूरी पर नकुड़ से भाजपा विधायक मुकेश चौधरी और रामपुर मनिहारन से विधायक देवेंद्र निम का आवास है। इसी एक किलोमीटर क्षेत्र में डीआईजी कार्यालय व आवास, पुलिस लाइन, एसएसपी कार्यालय, कलक्ट्रेट व डीएम आफिस है। इस इलाके मेें पुलिस की गश्त ज्यादा रहती है, लेकिन इसके बाद भी बदमाश आसानी से दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
अमेरिका में रहते हैं बेटा-बेटी, पहुंचे लोग
कारोबारी पृथ्वी पाल सिंह के एक बेटा और एक बेटी है, जो अमेरिका में रहते हैं। वारदात का पता लगते ही कारोबारी के मकान पर भीड़ लग गई। घटना से पड़ोसी भी दहशत में आ गए। घटना के संबंध में पृथ्वी पाल से लोगों जानकारी ली। इसके साथ ही पुलिस से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन
------------------
खुलासे को लगाई तीन टीमें
एसएसपी आकाश तोमर ने वारदात के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया है। एक टीम कोतवाली सदर बाजार की है तो बाकी दो टीमें क्राइम ब्रांच की हैं।
--------------
पहले भी हो चुकी हैं कई वारदात
-- शनिवार की रात हाईवे पर बीतिया के पास बैंक कर्मचारी से 25 हजार लूटे
-- अहमदबाग से ही सटा मोहल्ला चंद्रनगर है, जहां पर छह माह पूर्व दिनदहाड़े जूता कारोबारी के घर घुसे बदमाशों ने लूटपाट की थी। हालांकि, इस घटना का पुलिस खुलासा कर चुकी है।
-- इसी क्षेत्र में पांच पूर्व सुबह चार बजे रेलवे कर्मचारी से ड्यूटी पर जाते समय रेलवे कॉलोनी में बदमाशों ने लूटपाट की।
-- एक माह पूर्व कोर्ट रोड पर घंटाघर के नजदीक स्थित दुकान से चोर 15 लाख के मोबाइल फोन उड़ा ले गए। इस घटना का खुलासा पुलिस नहीं कर पाई है।
-- शहर के नीलकंठ विहार में तीन माह पूर्व दो महिलाओं से चेन लूटी।
-- बाजार में खरीदारी करने आए महिला का 25 हजार की नकदी से भरा पर्स शातिरों ने उड़ाया।
-----------------
वर्जन:-
वारदात के खुलासे को तीन पुलिस टीमों को लगा दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम बदमाशों की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। जल्द वारदात का खुलासा कर जेवरात व नकदी बरामद की जाएगी।----------राजेश कुमार, एसपी सिटी