फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The cries of Krishna and Radha echoed on the day of Janmashtami

Saharanpur News: जन्माष्टमी के दिन गूंजी कान्हा और राधा की किलकारियां

Tue, 27 Aug 2024 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 27 Aug 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
The cries of Krishna and Radha echoed on the day of Janmashtami
सहारनपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर उन परिवारों के लिए खास बन गया, जिनके घर में कान्हा और राधा के रूप में नए मेहमान की किलकारियां गूंज उठीं। जिन परिवारों में बेटे का जन्म हुआ, वह खुद को देवकी-वासुदेव से कम धन्य नहीं मान रहे थे। माता-पिता का कहना था कि उनके यहां साक्षात श्रीकृष्ण आए हैं। वहीं जिन परिवारों में बेटी ने जन्म लिया, उन्होंने भी ईश्वर का वरदान मानकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व जिले में उत्साह के साथ मनाया गया। इसके साथ ही अस्पतालों में भी त्योहार की रौनक दिखाई दी। जिले के महिला अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर करीब 54 नवजातों की किलकारियां गूंजीं। त्योहार के साथ मिली दोहरी खुशी पर परिजन भी खुशी से झूम उठे। अस्पतालों में ही बधाई और खुशी मनाई गई। मिठाई बांटी। अस्पताल स्टाफ भी खुशी की इस घड़ी में परिजनों के साथ दिखा। नामकरण के लिए परिजन भगवान श्रीकृष्ण के नामों को लेकर चर्चा करते रहे। इतना ही नहीं कई परिजनों ने तो अस्पताल में ही नामकरण करने का निर्णय लिया। नानौता सीएचसी पर पूजा ने बेटी को जन्म दिया। उनका कहना है कि बेटी का नाम राधा रखा जाएगा।
विज्ञापन

-----
-- कहां कितनी हुई डिलीवरी
जिला महिला अस्पताल में 16 महिलाओं ने बेटों व आठ महिलाओं ने बेटियों को जन्म दिया। देवबंद सीएचसी पर दो डिलीवरी हुई। फुलानी व सलोनी निवासी महिलाओं ने बेटों को जन्म दिया। गंगोह सीएचसी में नौ डिलीवरी हुई, जिनमें से छह महिलाओं ने बेटों व तीन के यहां बेटियों ने जन्म लिया। फतेहपुर सीएचसी में सात, सरसावा सीएचसी में तीन, रामपुर मनिहारान, बेहट सीएचसी पर एक-एक, चिलकाना सीएचसी में चार, पुवांरका में दो डिलीवरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed