फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The court sentenced the murder accused to life imprisonment

Saharanpur News: हत्या के दोषी को अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

Tue, 17 Feb 2026 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 17 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
The court sentenced the murder accused to life imprisonment
सहारनपुर। अदालत ने हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-4 की अदालत ने दोषी अरुण निवासी नागल पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर एक वर्ष की सजा अधिक भुगतनी होगी।
विज्ञापन


वादी प्रीतम सिंह ने थाना नागल में तहरीर दी थी। बताया कि उसके चाचा दिगंबर सिंह सुबह घर से खेत में जाने के लिए निकले थे। काफी देर के बाद भी वह घर पर नहीं आए तो दिगंबर सिंह के बेटा विक्रम सिंह उन्हें ढूंढने के लिए खेत में गया। बताया कि दिगंबर सिंह मृत हालत में चारपाई पर खून से लथपथ हुए पड़े थे। उनके चेहरे व सिर पर धारदार हथियारों से हमला किया जाना लग रहा था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया। जांच के दौरान अरुण का नाम सामने आया, जिसे पुलिस ने 31 जुलाई 2020 को दबिश देकर देहरादून चौक से रात्रि के समय गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा, चाकू बरामद किए। जांच के बाद पुलिस ने मामले को अदालत में दाखिल किया।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 33 साक्ष्य और नौ गवाह पेश किए। गवाह सुनील उर्फ बिट्टू ने अदालत में बयान दिया कि घटना वाले दिन मैं खेत पर काम कर रहा था। मैंने अपने गांव के ही व्यक्ति से जमीन ठेके पर ले रखी थी। यह खेत दिगंबर सिंह के खेत के पास है। मैंने देखा कि अरुण दिगंबर के खेत में बने ट्यूबवेल के पास चारपाई पर बैठा था और चाकू मारकर भाग गया। एक अन्य गवाह पिंकू ने भी अपनी गवाही में दिगंबर और अरुण के बीच कहासुनी होते देखने की बात कही। बचाव पक्ष ने दलील में कहा कि प्राथमिकी अज्ञात में दर्ज की है। गवाह भी विवेचना के दौरान आए हैं। अदालत ने पत्रावलियों पर आए साक्ष्यों और गवाहों को सुनने के बाद दोषी को सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed