{"_id":"66d0f3d5b177cdfa7d0c6034","slug":"the-court-accepted-the-affidavit-of-mp-chandrashekhars-representative-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-130285-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सांसद चंद्रशेखर के प्रतिनिधि का शपथ पत्र अदालत ने किया स्वीकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सांसद चंद्रशेखर के प्रतिनिधि का शपथ पत्र अदालत ने किया स्वीकार
Fri, 30 Aug 2024 03:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 30 Aug 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। आसपा प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर पर हुए हमले के दौरान उनके प्रतिनिधि और गवाह काशी मौर्य ने एसएसपी को आरोपियों की कार का नंबर मैसेज किया था। इस संबंध में काशी मौर्य ने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में शपथ पत्र दाखिल किया, जिसको अदालत ने स्वीकार कर लिया है। मामले की सुनवाई अब चार सितंबर की तारीख दी है।
मामला अपर सत्र न्यायाधीश एससीएसटी कक्ष संख्या दो की अदालत विचाराधीन है। सांसद चंद्रशेखर पर देवबंद में हुए जानलेवा हमले में उनके प्रतिनिधि काशी मौर्य की गवाही हो चुकी है। पिछली तारीख काशी मौर्य ने अधिवक्ता के जरिए अदालत में शपथ पत्र दिया था, जिसमें काशी मौर्य ने बताया था कि चंद्रशेखर पर हमले के दौरान मैंने ही आरोपियों की कार नंबर एसएसपी को मैसेज किया था। बृहस्पतिवार को मामले में सुनवाई के दौरान काशी मौर्य के शपथ पत्र को अदालत ने स्वीकार कर लिया है। इस मामले में तीन गवाही हो चुकी हैं। अब सांसद चंद्रशेखर और जांच अधिकारी की गवाही होनी बाकी है, जो पूरे मामले सबसे अहम है।
--
यह था प्रकरण
पिछले वर्ष 29 जून को देवबंद में यूनियन तिराहे पर कार में आए युवकों ने चंद्रशेखर की गाड़ी पर फायरिंग की थी। एक गोली चंद्रशेखर को पेट को छूकर निकली थी। चंद्रशेखर और उनके साथी डॉ. ब्रजपाल घायल हुए थे। पुलिस ने आरोपी विकास उर्फ विक्की, प्रशांत, लविश, निवासी गांव रणखंडी देवबंद और विकास निवासी गौंदर थाना निसिंग जिला करनाल हरियाणा को गिरफ्तार किया था।