{"_id":"696be688c6f5c856c906edf8","slug":"the-couple-got-married-against-their-families-wishes-and-have-sought-protection-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-167385-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: प्रेमी युगल ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ की शादी, मांगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: प्रेमी युगल ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ की शादी, मांगी सुरक्षा
Sun, 18 Jan 2026 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
बड़गांव। क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमी युगल ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ शादी कर ली। परिजनों के आपत्ति जताने के बाद युगल ने अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस सुरक्षा मांगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी अंतरजातीय प्रेमी युगल शुक्रवार की अलसुबह गांव से भाग गया था। युवती के परिजनों ने उसकी लापता होने पर तलाश की। बाद में युवती की मां ने युवक पर युवती को घर से बहला-फुसलाकर कर लाखों रुपये की नकदी व जेवर लेकर अगवा करने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी। पुलिस प्रेमी युगल की तलाश में जुटी थी। शनिवार को प्रेमी युगल ने परिजनों को शादी करने की सूचना दी। साथ ही जनसुनवाई पोर्टल पर परिजनों से जान का खतरा बताकर सुरक्षा की मांग की है। पुलिस के अनुसार दोनों ही बालिग हैं। मामले की जांच की जा रही है।