{"_id":"627d42b628bf000071725f0c","slug":"the-couple-fell-from-the-roof-of-the-mosque-the-woman-died-saharanpur-news-mrt58832728","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिद की छत से गिरा दंपति, एक की मौत-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्जिद की छत से गिरा दंपति, एक की मौत-
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र में 62 फुटा रोड स्थित मस्जिद की छत से बुधवार आधी रात एक दंपती संदिग्ध हालात में नीचे गिर गया। जिसमें महिला की मौत हो गई। परिजनों ने बिना कार्रवाई किए शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
मूल रूप से बिहार निवासी एक युवक कोतवाली मंडी क्षेत्र में 62 फुटा रोड स्थित मस्जिद में मुतवल्ली है। उसकी 62 फुटा रोड पर ही ससुराल है। मुतवल्ली और उसकी पत्नी बुधवार आधी रात मस्जिद की छत से संदिग्ध हालात में गिरकर घायल मिले। मुतवल्ली के ससुराल वाले मौके पर पहुंच तथा जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान मुतवल्ली की पत्नी की मौत हो गई। परिजनों ने कार्रवाई किए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजन मान रहे हैं कि नींद में दंपती मस्जिद की छत से गिरा है। वहीं, पुलिस ने अपने स्तर से जांच कर रही है। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि दंपती के एक साथ छत से गिरने की घटना की जांच कराई जा रही है। देखा जा रहा है कि दंपती को छत से किसी ने तो गिराया तो नहीं है। वहीं, परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया है। फिर भी पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी है।