फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The corporation will run two buses on Saharanpur-Shamli-Delhi via Kairana route

Saharanpur News: सहारनपुर-शामली-दिल्ली वाया कैराना रूट पर दो बस चलाएगा निगम

Tue, 03 Sep 2024 03:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 03 Sep 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
The corporation will run two buses on Saharanpur-Shamli-Delhi via Kairana route
सहारनपुर। परिवहन निगम सहारनपुर-दिल्ली वाया कैराना रूट पर दो बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इस रूट पर बस शुरू होने से तीन जिलों के लोगों को फायदा मिलेगा, साथ ही दिल्ली जाने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन

सहारनपुर डिपो में 200 से अधिक बसों का बेड़ा है। इनमें निगम और अनुबंधित दोनों बसें संचालित होती हैं। इस डिपो की बसें देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, काठगोदाम, अंबाला, लुधियाना, दिल्ली, लखनऊ, राजस्थान आदि जगहों पर जाती है। पिछले दो साल से डिपो में बसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब जो बसें आ रही हैं, वह बीएस-6 मॉडल की है, जो प्रदूषण रहित हैं। कैराना के लोगों की मांग पर सांसद ने परिवहन निगम को कैराना-दिल्ली रूट पर बसें शुरू करने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

जिसके बाद से सहारनपुर डिपो ने सहारनपुर-शामली, कैराना, कांधला से दिल्ली रूट पर दो बस उतारने की तैयारी कर ली है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक इस रूट पर परिवहन निगम बसों का संचालन शुरू कर देगा। इससे सहारनपुर ही नहीं, बल्कि शामली, बागपत जिले के लोगों को भी राहत मिलेगी। दिल्ली जाना आसान होगा। सहारनपुर डिपो केंद्र प्रभारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि सहारनपुर से शामली वाया कैराना-दिल्ली के लिए बस चलाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed