फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The corporation bought the land for crores four years ago but still could not become the owner

Saharanpur News: चार साल पहले करोड़ों में खरीदी जमीन फिर भी मालिक नहीं बन सका निगम

Wed, 13 Aug 2025 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
The corporation bought the land for crores four years ago but still could not become the owner
सहारनपुर। कचरा प्रबंधन के लिए चार साल पहले करोड़ों रुपये से खरीदी गई जमीन का नगर निगम आज तक मालिक नहीं बन सका है। इसके पीछे संबंधित अधिकारियों की लापरवाही उजागर हुई है। पार्षद द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में नगर निगम के अधिकारियों ने कहा है कि अभी प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

नगर निगम ने चार साल पहले बेहट रोड स्थित गांव महेश्वरी खुर्द में करीब 10.5 हेक्टेयर भूमि खरीदी थी। जमीन को नगर निगम के नाम कराने की प्रक्रिया पूर्ण हो जानी चाहिए थी, लेकिन नगर निगम की लापरवाही के चलते राजस्व अभिलेखों में अभी तक नगर निगम का नाम दर्ज नहीं हो सका है।
विज्ञापन

इसका पता तब चला, जब कार्यकारिणी सदस्य पार्षद मंसूर बदर ने नगर निगम से भूमि के बारे में सवाल पूछ लिया।
नगर निगम के अधिकारियों ने उन्हें लिखित में जवाब दिया है कि जमीन को नाम कराने की प्रक्रिया अभी चल रही है। जल्द ही राजस्व अभिलेखों में नगर निगम का नाम दर्ज करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

n पहले भी जमीन गंवा चुका है निगम : पार्षद मंसूर बदर ने बताया कि नगर निगम ने शहर में ही एक बड़ा भूखंड खरीदा था। उक्त भूमि को भी राजस्व अभिलेखों में नगर निगम अपने नाम नहीं करा सका था। कुछ समय बाद मामला कोर्ट में चला गया, जिसमें नगर निगम हार गया और नगर निगम को करीब 25 करोड़ रुपये की भूमि का नुकसान उठाना पड़ा, क्योंकि कोर्ट ने कहा कि जो लगान दे रहा है मालिक वही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed