{"_id":"66ad5b1ebf1f413c900d8b14","slug":"the-corporation-also-formed-an-investigation-committee-for-the-basements-built-in-the-metropolis-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-128690-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: महानगर में बने बेसमेंट के लिए निगम ने भी गठित की जांच समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: महानगर में बने बेसमेंट के लिए निगम ने भी गठित की जांच समिति
Sat, 03 Aug 2024 03:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 03 Aug 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में पार्किंग के लिए बने बेसमेंट का अन्य रूप में इस्तेमाल होता पाया जाता है तो नगर निगम कार्रवाई करेगा। विकास प्राधिकरण के बाद नगरायुक्त ने भी बेसमेंट की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है।
दिल्ली की बेसमेंट से जुड़ी घटना के बाद नगर निगम अधिकारी सतर्क हुए हैं। नगरायुक्त संजय चौहान ने नगर निगम के निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता बीके सिंह की अध्यक्षता में समिति गठित की है, जो बेसमेंट की जांच करेगी। समिति अध्यक्ष बीके सिंह ने बताया कि अवर अभियंताओं की टीम बेसमेंट की जांच के लिए लगाई गई है। जो बिना मानचित्र के बने या मानचित्र के विपरीत बने बेसमेंट को चिह्नित कर उसकी रिपोर्ट शासन को भेजेगी। कई भवनों में पार्किंग के उद्देश्य से बेसमेंट बने हैं, जिनका अन्य रूप में इस्तेमाल हो रहा है। यदि ऐसा पाया जाता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। क्योंकि ऐसे भवनों में आने जाने वाले अपने वाहनों को सड़कों पर पार्क करते हैं, जिससे सड़कों पर अतिक्रमण होता है। शासन ने यह भी आदेश दिए हैं कि जहां बेसमेंट स्वीकृत हैं, वहां बरसात के दिनों में खोदाई न की जाए, क्योंकि इससे भी हादसा हो सकता है, साथ ही बेसमेंट की खोदाई करते समय सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए।