फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The Congress won nine most Deoband seat

कांग्रेस ने सर्वाधिक नौ बार जीती देवबंद सीट

Mon, 23 Jan 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 23 Jan 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
The Congress won nine most Deoband seat
स्व. ठाकुर महावीर सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में प्रदेश में अपने दम पर चुनाव लड़ने का दम खो चुकी कांग्रेस का देवबंद गढ़ रहा है। इस पार्टी ने देवबंद विधानसभा सीट सर्वाधिक नौ बार जीती है।
विज्ञापन


जडोदाजट निवासी ठाकुर महावीर सिंह ऐसे विधायक रहे हैं, जिन्होंने इस सीट पर चार बार जीत का परचम लहराया था। उनके इस रिकॉर्ड को आज तक कोई भी पार्टी नहीं तोड़ पाई है। 
विज्ञापन


सपा कांग्रेस पार्टी ने देवबंद विधानसभा सीट सर्वाधिक नौ बार जीती है। महावीर सिंह राणा ऐसे विधायक रहे हैं जिन्होंने इस सीट पर पांच बार अपनी जीत का परचम लहराया था। उनके इस रिकॉर्ड को आज तक कोई भी पार्टी नहीं तोड़ पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवबंद विधानसभा सीट पर 1952 से लेकर 1991 तक (38 साल) कांग्रेस पार्टी का ही दबदबा रहा है। हालांकि बाद में जनता दल, भाजपा, बसपा, सपा ने भी एक से दो बार इस सीट को कांग्रेस से छीना।

फरवरी 2016 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने विपक्षी दलों द्वारा छीनी गई सीट पर फिर से कब्जा कर लिया। कांग्रेस के ठाकुर महावीर सिंह ने चार बार देवबंद सीट को जीता है। 

आजादी के बाद 1952 में हुए विस चुनाव में ठाकुर फूल सिंह पहली बार कांग्रेस के टिकट पर जीतकर विधायक बने थे। 1957 में हुए विस चुनाव में ठाकुर यशपाल सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी।

वह 1962 तक विधायक रहे। इसके बाद 1969 से 1977 ठाकुर महावीर सिंह ने इस सीट पर अपना कब्जा जमाए रखा। इसके बाद 1980 से लेकर 1989 (10 साल) तक भी ठाकुर महावीर सिंह का ही सीट पर कब्जा रहा।


जबकि मुजफ्फराबाद क्षेत्र निवासी महावीर सिंह राणा कांग्रेस के टिकट पर 1989 से लेकर 1991 तक विधायक रहे। देवबंद सीट पर सर्वाधिक कार्यकाल की बात करें तो ठाकुर महावीर सिंह 18 साल तक विधायक रहे थे। सबसे कम कार्यकाल जनता दल के ठाकुर वीरेंद्र सिंह का रहा है। वह मात्र डेढ़ साल ही विधायक रह सके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed