फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The concerned police station will be responsible for ensuring that there is no encroachment again: ADM-E

दोबारा अतिक्रमण न हो, संबंधित थाने की होगी जिम्मेदारी : एडीएम-ई

Fri, 28 Feb 2025 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
The concerned police station will be responsible for ensuring that there is no encroachment again: ADM-E
सहारनपुर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ.अर्चना द्विवेदी ने कहा कि जिन स्थानों पर नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटवाया गया है वहां दोबारा अतिक्रमण न हो इसकी जिम्मेदारी संबंधित थाने की होगी। उन्होंने टीम बनाकर धर्मकांटों और पेट्रोल पंपों की जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिला व्यापार बंधु की बैठक हुई। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने व्यापारियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि क्लार्क होटल चौराहे से सिविल अस्पताल की ओर जाने वाली सड़क पर लगी स्ट्रीट लाइटों को यथाशीघ्र संचालित किया जाए। सभी जेई अपने क्षेत्र के व्यापारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं, जिससे शटडाउन की सूचना तत्काल प्राप्त हो सके।
विज्ञापन

जर्जर तारों को बदला जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण के निर्देश दिए। घटतौली संबंधी शिकायत पर अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि टीम बनाकर पेट्रोल पंपों एवं धर्म कांटों की जांच कराई जाएगी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात सिद्धार्थ वर्मा, व्यापारी हरपाल सिंह वर्मा, नुसरत साबरी, रमेश अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed