{"_id":"5fa98ef58ebc3e1a242d3216","slug":"the-commotion-caused-the-drivers-to-stop-the-tempo-saharanpur-news-mrt5101977178","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो बंद कर चालकों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो बंद कर चालकों ने किया हंगामा
विज्ञापन
निजी बस चालकों पर मनमानी का आरोप लगाया
सहारनपुर। शहर के पेपर मिल रोड पर सोमवार दोपहर टेंपो चालकों ने काफी हंगामा कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ निजी बस चालक मनमानी कर उनके हिस्से की सवारियों को उठा रहे हैं। इसके चलते उनकी रोजी रोटी संकट में पड़ गई है। उन्होंने कहा कि टेंपो चालकों को बसों से कम ही दूरी संचालन के लिए मिलती है। ऐसे में यदि गलत तरीके से उनके यात्री लिए जाएंगे तो फिर वे कहां जाएंगे। उनका कहना है कि वे संभागीय परिवहन विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों से मिलकर जल्द ही आगे की रणनीति बनाएंगे।
हंगामे के दौरान टेंपो चालक सलीम, प्रवीन, शहजाद आदि ने कहा कि कोरोना काल में कई महीने तक रोजगार का कोई साधन नहीं रहा है। अब त्योहारी सीजन में रोजगार की थोड़ी उम्मीद है, लेकिन सड़कों पर संचालन के समय निजी बस चालकों की मनमानी के कारण उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा छोटी दूरी के जिन यात्रियों को टेंपो में जाना होता है, उन्हें भी निजी बसों में ले जाया जा रहा है। इससे उनका रोजगार प्रभावित हो रहा है। यदि यह मनमानी नहीं रुकी तो वे आला अफसरों से शिकायत करेंगे।
कांट्रेक्ट कैरिज परमिट का हो रहा उल्लंघन
इस मामले में जनपदीय बस आपरेटर्स संघर्ष समिति के सचिव मुकेश त्यागी कहते हैं कि टेंपो का संचालन कांट्रेक्ट कैरिज परमिट के तहत होता है। वहीं, बसों के पास स्टेट कैरिज परमिट होता है, इसलिए यात्रियों के मामले में ज्यादा मनमानी तिपहिया वाहन संचालक ही करते हैं। निजी बसों के जो रूट निर्धारित हैं, उन्हीं पर उनका संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
वर्जन
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) आरपी मिश्रा का कहना है कि अभी टेंपो संचालकों की ओर से उनसे संपर्क नहीं किया है। उनकी समस्या सुनकर समाधान का प्रयास किया जाएगा। निर्धारित मानकों का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा।