फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The commissioner gave instructions to remove the flaws found in the inspection

कमिश्नर ने निरीक्षण में मिली खामियों को दूर करने के दिए निर्देश

Thu, 30 Sep 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
The commissioner gave instructions to remove the flaws found in the inspection
बेहट तहसील में एसडीएम कोर्ट का निरीक्षण करते कमिश्नर लोकेश एम - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। कमिश्नर लोकेश एम ने बृहस्पतिवार को तहसील बेहट का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों और उनके रखरखाव में खामियां मिली, जिन्हें दुरुस्त कराने के लिए एसडीएम को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

कमिश्नर दोपहर करीब 12 बजे तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने एसडीएम कोर्ट, तहसीलदार कोर्ट, नायब तहसीलदार कोर्ट व अभिलेखों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों और उनके रखरखाव में खामियां मिली। इस पर कमिश्नर ने एसडीएम दीप्ति देव को सभी खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व वसूली बढ़ाने व कोर्ट में दायर वादों का शीघ्र निस्तारण किए जाने के भी निर्देश दिए । इसके साथ ही उन्होंने दाखिल खारिज के बारे में भी जानकारी की। इस दौरान एसडीएम दीप्ति देव, तहसीलदार अमित कुमार, नायब तहसीलदार भोपाल सैनी, सीओ रामकरण सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक किरणपाल सिंह, अधिशासी अधिकारी वीरज कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने स्वागत किया
तहसील पहुंचने पर कमिश्नर लोकेश एम का बेहट बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इसके लिए उन्होंने सभी अधिवक्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा, कि उन्हें बेहट तहसील में एसडीएम के रूप में उन्हें अपना कार्यकाल हमेशा याद रहेगा। उन्होंने कहा, कि बेहट क्षेत्र की जनता ने उन्हें यहां एसडीएम रहते हुए जो स्नेह दिया था, उसे भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजीव कुमार, एडवोकेट अखिलेश कौशिक, एडवोकेट प्रदीप ठाकुर, भोपाल सिंह आदि अधिवक्ताओं की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed