फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The colony was cut on the land of two and a half million ponds

ढाई करोड़ के तालाब की भूमि पर काट दी कॉलोनी

Tue, 02 Feb 2021 10:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
The colony was cut on the land of two and a half million ponds
निगम की जमीन पर काटी गयी अवैध कॉलोनी - फोटो : SAHARANPUR
ढाई करोड़ के तालाब की भूमि पर काट दी कॉलोनी
विज्ञापन

सहारनपुर। मानकमऊ में तालाब की भूमि पर कॉलोनी काट दी गई। कई लोगों को प्लॉट भी बेच दिए गए हैं। मंगलवार को जब नगर निगम की टीम तालाब की पैमाइश करने पहुंची तो तालाब गायब था। पूछताछ में टीम को पता चला कि तालाब की भूमि पर ही कालोनी काटी जा रही है। इसके बाद भूमि को कब्जामुक्त कराया गया है। इस भूमि की कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये बताई जा रही है।
नगर निगम सरकारी जमीनों से कब्जा हटवाने को लेकर अभियान चला रहा है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर नगर निगम व तहसील के राजस्व अधिकारियों की टीम मंगलवार को मानकमऊ में निगम की जमीन से कब्जा हटवाने पहुंची। नायब तहसीलदार जनेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में टीम जब जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची तो कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया। टीम ने यहां खसरा नंबर 653 की पैमाइश करने के बाद देखा कि निगम के जोहड़ की 0.553 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा कर कॉलोनी काट दी गई है। काफी समय पहले इस भूमि का प्लॉट बेच दिए गए हैं, जिसकी लोगों ने नीव भरी हुई है। इसके बाद निगम अधिकारियों ने जेसीबी की मदद से भूमि पर हुए निर्माण और अन्य कब्जों को ध्वस्त कराया। नायब तहसीलदार जनेश्वर प्रसाद के अनुसार कब्जा मुक्त कराई गई। कार्रवाई करने वाली टीम में नायब तहसीलदार जनेश्वर प्रसाद, लेखपाल महेंद्रपालशर्मा, शिवकुमार सैनी, होय्याराम व तहसील के लेखपाल नीरज सहित अन्य कर्मचारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन

-------
एसडीए ने भी किया ध्वस्तीकरण
सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने दिल्ली रोड पर 30 बीघा भूमि पर काटी जा रही कॉलोनी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। अधिशासी अभियंता एके मिश्रा ने बताया कि मनानी गांव के पास एक व्यक्ति के द्वारा 30 बीघा भूमि पर कॉलोनी काटी जा रही है। निर्माण के साथ ही सड़कें बनाई गई हैं। उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह और सचिव डीपी सिंह के निर्देश पर मंगलवार को प्राधिकरण की टीम ने जेसीबी के माध्यम से कॉलोनी में हुए निर्माणों को ध्वस्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed