फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The college wall fell on three houses in the storm

आंधी में कॉलेज की दीवार तीन मकानों पर गिरी

Mon, 31 May 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
The college wall fell on three houses in the storm
सहारनपुर। शनिवार की रात आए आंधी से चकराता मार्ग स्थित महाराज सिंह डिग्री कॉलेज की दीवार तिलकनगर में तीन मकानों के ऊपर गिर गई। इससे मोहल्ले के लोगों में अफरातफरी मच गई। मकानों को काफी नुकसान हुआ और दो स्कूटर क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

घटना शनिवार की रात साढ़े बारह बजे की है। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तिलकनगर में मनोज कुमार शर्मा, राजकुमार नारंग और वेद प्रकाश गुप्ता रहते हैं। इनके मकानों के बराबर में महाराज सिंह कॉलेज की करीब 30 फिट लंबी दीवार है। रात में आई आंधी के दौरान परिवार के सदस्य घरों में सोए हुए थे। तेज आंधी में कॉलेज की दीवार इनके मकानों के ऊपर गिर गई। जिसमें तीनों लोगों के मकानों को नुकसान पहुंचा है। मनोज शर्मा के घर के बाहर खड़े दो एक्टिवा मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। रविवार की सुबह मलबा हटवाया गया। मनोज शर्मा, राजकुमार नारंग और वेद प्रकाश गुप्ता का कहना है कि महाराज सिंह कॉलेज की दीवार बिना पिलर के ही बनाई गई थी। इस वजह से हादसा हुआ है। उन्होंने दीवार को पिलर के साथ मजबूत बनाने और उनके घरों में हुए नुकसान की पूर्ति कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षतिपूर्ति की मांग
रविवार को सहायक नगरायुक्त अशोक गौतम, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, पार्षद पिंकी मौके पर पहुंचे। महाराज सिंह डिग्री कॉलेज के प्रबंधक से दूरभाष पर वार्ता कर पीड़ित परिवारों के नुकसान की पूर्ति कराए जाने की मांग की। इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजकुमार कालड़ा, संजय अरोड़ा, मोहित कुमार, विपुल कुमार मौजूद रहे।

-कई स्थानों पर गिरे पेड़ और उड़ गए यूनिपोल
- आंधी के दौरान जिले भर में कई जगहों पर पेड़ गिर गए और होर्डिंग भी उड़ गए। हकीकतनगर, दालमंडी पुल के पास पेड़ उखड़ गए। जेल चुंगी पर लगे कई होर्डिंग उड़ गए। जिला अस्पताल पुल पर उड़कर पेड़ गिर गया, जिसकी वजह से कुछ देर यातायात प्रभावित हुआ है। चिलकाना रोड पर निर्माणाधीन इमारत का सरियों का जाल नीचे आ गिरा। गनीमत रही कि कोई चोटिल नहीं हुआ। इसके अलावा देहरादून रोड, अंबाला रोड, मल्हीपुर रोड, दिल्ली रोड, कोर्ट रोड, चकराता मार्ग पर होर्डिंग हवा में उड़ गए और कुछ पेड़ नीचे झुक गए। जैन कॉलेज रोड पर डीआईजी आफिस के पास एक पेड़ उखड़कर बिजली के तारों पर जा गिरा। जिससे विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed