{"_id":"5e08f22d8ebc3e87c0697fc1","slug":"the-cold-of-winter-has-not-diminished-cold-condition-worsens-saharanpur-news-mrt4611574193","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम नहीं हुआ सर्दी का सितम, ठंड से रहा बुरा हाल-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम नहीं हुआ सर्दी का सितम, ठंड से रहा बुरा हाल-
विज्ञापन
सहारनपुर में घने कोहरे में अपने कार्य को जाते लोग
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ सर्द हवाओं के कारण रविवार को भी लोगों का ठंड से बुरा हाल रहा। दोपहर में कुछ घंटे की खिलखिलाती धूप के बावजूद सर्दी का असर कम नहीं हो पाया। न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड के कारण बस अड्डों, रेलवे स्टेशन से लेकर अन्य सार्वजनिक स्थलों से लेकर प्रमुख बाजारों में लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा।
बता दें कि इस सप्ताह कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शनिवार को तो न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। रविवार को धूप निकलने के बावजूद यह तापमान महज 0.5 डिग्री बढ़कर 3.5 ही रहा। अधिकतम तापमान में जरूर कुछ बढ़ोतरी हुई। दोपहर के समय ठंड दूर करने के लिए अधिकतर लोग छतों, चौराहों और गली मोहल्लों में धूप का सहारा लेते रहे। हालांकि शाम होने तक फिर से सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी और लोग घरों में कैद होने लगे।
फरियादियों के लिए लगाए हीटर
सर्द मौसम को देखते हुए एसएसपी दफ्तर में फरियादियों के लिए रैन बसेरे के साथ ही हीटर भी लगवाए गए हैं, ताकि कार्यालय पर आने वाले फरियादियों को परेशानी न हो। इससे पहले डीएम आलोक कुमार पांडेय ने शनिवार रात ही रैन बसेरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा था।
विज्ञापन
पिछले 10 दिन में इस तरह बदला तापमान
तिथि---------------न्यूनतम------अधिकतम
20 दिसंबर----------10------------22 डिग्री सेल्सियस
21 दिसंबर----------07------------19 डिग्री सेल्सियस
22 दिसंबर----------06------------22 डिग्री सेल्सियस
23 दिसंबर----------05------------17 डिग्री सेल्सियस
24 दिसंबर----------06------------17 डिग्री सेल्सियय
25 दिसंबर----------4.5-----------9.5 डिग्री सेल्सियस
26 दिसंबर-----------04-----------11 डिग्री सेल्सियस
27 दिसंबर-----------04-----------16 डिग्री सेल्सियस
28 दिसंबर-----------03------------9.2 डिग्री सेल्सियस
29 दिसंबर----------3.5------------12 डिग्री सेल्सियस

सहारनपुर में सुबह घने कोहरे और सर्द मौसम में अलाव का सहारा लेते लोग- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में घने कोहरे में अपने कार्य को जाते लोग- फोटो : SAHARANPUR