फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The CM inaugurated it two months ago, but spectators broke the chairs.

Saharanpur News: दो माह पहले सीएम ने किया था लोकार्पण, दर्शकों ने तोड़ डाली कुर्सियां

Sat, 04 Oct 2025 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 04 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The CM inaugurated it two months ago, but spectators broke the chairs.
टूटी कुर्सियां दिखाता युवक।  - फोटो : reasi news
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना में करोड़ों रुपये से तैयार मिनी स्टेडियम में दशहरा पर्व मनाने के दौरान 50 से अधिक कुर्सियां तोड़ दी गई। बड़ी संख्या में पहुंची भीड़ के सामने कुर्सियां कम पड़ गई, जिसकी वजह से काफी लोग कुर्सियों पर चढ़ गए। दो माह पहले ही मुख्यमंत्री ने स्टेडियम का लोकार्पण किया था।
विज्ञापन


पुल जोगियान स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर दशकों से दशहरा पर्व मनाया जाता रहा है। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के अधिकारियों ने खस्ताहाल इस मैदान पर स्मार्ट सिटी योजना के तहत मिनी स्टेडियम बनाया गया है। स्टेडियम बहुउद्देशीय बनाया गया है।
विज्ञापन

एक कोने में ओपन जिम और बास्केटबॉल कोर्ट बनाया गया है तो दूसरे कोने में क्रिकेट की प्रेक्टिस के लिए पिच तैयार की गई हैं। बीच में फुटबॉल और हॉकी का मैदान रहेगा। हालांकि मैदान अभी व्यवस्थित नहीं है। मैदान के चारों ओर सिंथेटिक रनिंग ट्रैक बनाया जाना था, लेकिन दशहरा पर्व पर रावण के पुतलों के दहन को देखते हुए ट्रैक नहीं बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमेशा की तरह इस बार भी दशहरा पर्व मनाया गया। दुकानें लगाने के साथ ही पार्किंग भी अंदर ही रखी गई थी। दशहरा देखने पहुंची भीड़ खेल दर्शकों के लिए लगी कुर्सियों पर बैठी थी। अनेक युवा कुर्सियों पर चढ़े थे, जिसकी वजह से 50 से अधिक कुर्सियों को नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब दो महीने पहले ही इस मिनी स्टेडियम का लोकार्पण किया था।
------
ओपन जिम परिसर की भी हालत खराब
मिनी स्टेडियम में ओपन जिम बना है। जिम में लगी मशीनों के बीच में ईंटें, पत्थर और अन्य कचरा भरा हुआ है। बिछाया गया रबर का फर्श भी उखड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि खराब गुणवत्ता के कारण फर्श उखड़ा है।

------
मिनी स्टेडियम में दशहरा के दौरान कुर्सियों के टूटने की सूचना नहीं है। यदि ऐसा है तो यह ठीक नहीं है। मौके पर अभियंताओं को भेजकर दिखवाया जाएगा कि कितना नुकसान हुआ है। टूटी कुर्सियों को ठीक कराया जाएगा। - सुरेशचंद, मुख्य अभियंता, नगर निगम।

टूटी कुर्सियां दिखाता युवक। 

टूटी कुर्सियां दिखाता युवक। - फोटो : reasi news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed