फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The city's infrastructure is set to change: a bicycle corridor will be built, and streetlights will be reduced.

Saharanpur News: बदलेगी शहर की व्यवस्था, बनेगा साइकिल कॉरिडोर, स्ट्रीट लाइटें होंगी कम

Sun, 24 May 2026 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 24 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
The city's infrastructure is set to change: a bicycle corridor will be built, and streetlights will be reduced.
सहारनपुर। अमेरिका-ईरान युद्ध का असर अब हर तरफ पड़ रहा है। ईंधन की बचत के लिए महानगर की कई व्यवस्थाओं में बदलाव करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। नगर निगम महानगर में साइकिल कॉरिडोर के निर्माण पर विचार कर रहा है, साथ ही पथ प्रकाश के लिए लगी अतिरिक्त स्ट्रीट लाइटों को भी हटाया जाएगा। इसे लेकर विशेष सचिव की तरफ से भी आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

नगर आयुक्त शिपू गिरि ने बताया कि शासन के निर्देशों के बाद सभी विभागाध्यक्षों को जानकारी दी गई है। ईंधन बचाने के लिए उन्होंने सबसे पहले अपनी गाड़ी के साथ चलने वाली एस्कॉर्ट को हटाया है। अधिकारियों से कहा गया है कि सरकारी गाड़ियों का इस्तेमाल कम से कम करें। साथ ही दफ्तरों में लगे एसी का उपयोग कम से कम करने। जरूरत पड़ने पर 24 से 26 डिग्री सेल्सियस पर रखने के निर्देश दिए गए हैं। शासनादेश में साइकिलिंग और पैदल आवागमन के लिए योजना तैयार करने को कहा गया है। इसके अलावा पांच से दस किलोमीटर के साइकिल कॉरिडोर चिह्नित कर निर्माण करने को भी कहा है। इस पर विचार किया जा रहा है। बिजली बचाने के लिए नगर निगम शहरभर में लगी अतिरिक्त स्ट्रीट लाइटों को कम करेगा। जिन अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए संभव है। उनके लिए सप्ताह में एक दिन साइकिल से कार्यालय आने पर भी मंथन चल रहा है।
विज्ञापन

------

सपना ही रह गया इलेक्ट्रिक बसों का संचालन
विशेष सचिव ने नगरीय परिवहन निदेशालय और स्मार्ट सिटी के लिए भी आदेश जारी किए हैं। डीजल और पेट्रोल बचाने के लिए अधिक मांग वाले मार्गों पर बसों की संख्या और फेरे बढ़ाने को कहा गया है। हालांकि इस पर अभी तक अमल नजर नहीं आया है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत महानगर में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होना है। बीते चार साल से इसके लिए जद्दोजहद चल रही है। इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन दो साल से तैयार है। अभी तक न तो बसें आईं न उनके चार्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
स्ट्रीट लाइटों को समय से पहले न जलाएं

आदेश में स्पष्ट तौर पर बिजली बचाने पर भी जोर दिया गया है। इसके लिए सभी नगर निगमों और नगर पंचायतों, नगर पालिकाओं को निर्देश दिए गए हैं कि स्ट्रीट लाइटों को समय से पहले न जलाएं और सुबह समय से बंद कर दें। साथ ही यदि मानक से अधिक लाइटें लगी हैं तो उनको तुरंत हटाएं। निकायों के खंभों पर लगी सजावटी लाइटों को भी फिलहाल बंद रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed