{"_id":"68aa11be42e4b85f480d6037","slug":"the-citys-bullion-trader-died-after-being-hit-by-a-train-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-157009-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ट्रेन की चपेट में आने से शहर के सराफा कारोबारी की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ट्रेन की चपेट में आने से शहर के सराफा कारोबारी की माैत
Sun, 24 Aug 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
सर्राफ कमल की फाइल फोटो
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर सराफा कारोबारी कमल वर्मा (40) की मौत हो गई। कारोबारी रुड़की के बजाय दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ गए थे। यात्रियों के गलत ट्रेन बताने पर उतरते समय पैर फिसल गया। परिजनों ने हादसे के संबंध में तहरीर दी है। जीआरपी आत्महत्या के बिंदु पर भी जांच कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गोपाल नगर निवासी कमल वर्मा सोने-चांदी का कारोबार करते थे। वह काम के सिलसिले में अक्सर वह दूसरे जिलों में जाते रहते थे। शनिवार को वह घर से रुड़की जाने के लिए निकले थे। उन्होंने टिकट भी खरीदा। परिजनों ने बताया कि कमल रुड़की जाने वाली ट्रेन के बजाय दिल्ली की ट्रेन में बैठ गए थे। जब उतरने का प्रयास किया तभी ट्रेन चल दी। पैर फिसलने पर वह ट्रेन की चपेट में आ गए। पता चलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। कमल के दो बच्चे हैं। इनमें 11 वर्षीय गगन व सात साल का देवांश है। उधर, जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रेन से कटकर सराफ की मौत हुई है। हादसा और आत्महत्या के बिंदू पर गहनता से जांच की जा रही है। परिजनों की तरफ से हादसे की तहरीर दी गई है।