फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The city's blueprint for change, work will start soon

शहर को बदलने का खाका तैयार, जल्द शुरू होगा काम

Fri, 27 Nov 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 27 Nov 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
The city's blueprint for change, work will start soon
स्मार्ट सिटी योजना के तहत देश के 98 शहरों में शामिल सहारनपुर में बदलाव की बयार शुरू हो गई है। नगर निगम ने शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए जो खाका तैयार किया है। उसके तहत शहर में कई जगहों पर अंडर पास और अपर पाथ बनाए जाएंगे। साथ ही अंबाला रोड स्थित बस स्टैंड पर मल्टी स्टोरी पार्किंग और मॉल बनेगा। इसके अलावा शहर में अन्य कई स्थानों पर भी बदलाव किए जाएंगे, जिसके बाद जनता को जाम के झाम से तो छुटकारा मिलेगा ही। साथ ही अन्य कई सुविधाएं भी बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन

 
इन दिनों सहारनपुर स्मार्ट सिटी योजना के तहत पहले चरण में विकसित किए जाने वाले 20 शहरों में शामिल होने के लिए प्रयास कर रहा है, जिसका फैसला 15 दिसंबर तक किया जाना है। मगर नगर निगम ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने तथा नागरिकों की सुविधाओं को बढ़ाने का खाका तैयार कर लिया है, जिस पर नगर निगम जल्द ही काम शुरू करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


नगर निगम घंटाघर चौक और कुतुबशेर चौक पर जाम से निपटने के लिए अंडर पास बनाएगा। यानी जमीन के अंदर से रास्ते निकाले जाएंगे, जिनका इस्तेमाल कर लोग जाम से बच सकेंगे। अंबाला रोड पर ईदगाह से मंडी समिति की ओर जाने वाले मार्ग पर एक रैंप बनाया जाएगा, जिसके माध्यम से मंडी समिति रोड को सीधे पुल से जोड़ा जाएगा। इस रैंप के चालू होने के बाद चिलकाना, बेहट और विकासनगर की ओर से आने वाले भारी और हल्के वाहनों से लगने वाले जाम से छुटकारा मिल सकेगा। जिस स्थान पर पांवधोई और ढमोला नदी मिल रही हैं। वहां पहले से बने पुल को चौड़ा कर उसे लिंक रोड से जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे बड़ा काम अंबाला रोड पर बने परिवहन निगम के बस स्टैंड पर बदलाव का रहेगा। निगम यहां मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने के साथ ही एक विशाल मॉल भी बनाएगा। सिविल कोर्ट के बाहर अपर पाथ बनाया जाएगा, जिसका इस्तेमाल लोग इधर से उधर जाने में कर सकेंगे और यातायात भी प्रभावित नहीं होगा। इसके अलावा विश्वकर्मा चौक पर जाम और भारी यातायात की वजह से अक्सर होने वाले हादसों से बचने के लिए भी निगम विकल्प तलाश रहा है।

एक दिन में चाहिए 12 हजार सुझाव
 28 नवंबर को लखनऊ में प्रजेंटेशन का होना है और इसमें कम से कम 77 हजार सुझावों के लक्ष्य तक पहुंचना चाहता है। बुधवार को दस हजार सुझाव हासिल करने के बाद निगम ने बृहस्पतिवार को भी दस हजार से अधिक सुझाव लिए। इसके लिए निगम ने नगर निगम कार्यालय परिसर स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय, हकीकतनगर, आईटीसी, सिविल कोर्ट, मल्हीपुर रोड आदि जगहों पर कैंप लगाए हुए हैं। बृहस्पतिवार की शाम तक निगम को 65 हजार से अधिक ऑनलाइन सुझाव प्राप्त हो चुके थे। कम से कम 77 हजार सुझाव का लक्ष्य पाने के लिए निगम को अब भी 12 हजार सुझाव चाहिए, जिनको प्राप्त करने के लिए केवल शुक्रवार का दिन बचा है। हालांकि लोग 30 नवंबर तक ऑनलाइन सुझाव दे सकते हैं, क्योंकि फाइनल प्रजेंटेशन 30 नवंबर को होनी है।


बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली
शहरवासियों को स्मार्ट सिटी के लिए अधिक से अधिक संख्या में सुझाव देने के लिए जागरूक करने को उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ ने स्कूली बच्चों की रैली निकाली। चंद्रविहार कॉलोनी स्थित द ग्रेट सनराइज पब्लिक स्कूल से शुरू हुई जागरूकता रैली को प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान शिक्षक और बच्चे हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर लोगों को सुझाव देने के लिए जागरूक करते चल रहे थे। रैली में अनेक स्कूलों के शिक्षकों और बच्चों ने हिस्सा लिया। रैली को सफल बनाने में केपी सिंह, अरुण, नरेश वर्मा, प्रियंका सैनी, संदीप कुमार, सीमा, भावना, आशा, आकिल अहमद, पूजा, दीपक शर्मा, आरती, मंजीता, प्रिया, सोनिया, प्रीति, निशा आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed