फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The city is still dirty, Bapu we are ashamed

शहर आज भी गंदा है, बापू हम शर्मिंदा हैं

Sat, 01 Oct 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
The city is still dirty, Bapu we are ashamed
नवीन नगर में लगा कूड़े का ढेर - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। महात्मा गांधी जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी स्वच्छ भारत मिशन को शुरू हुए आठ साल बीत चुके हैं। नगर निगम सहारनपुर अब तक कचरा निस्तारण की स्थायी व्यवस्था नहीं कर सका है। स्थिति यह है कि सफाई व्यवस्था पर प्रतिमाह करीब 2.30 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद डलावघरों से समय से कचरे का उठान नहीं हो पा रहा है। अमर उजाला ने शहर की सफाई व्यवस्था का हाल जानने के लिए शनिवार को शहर के डलावघरों का भ्रमण किया।
विज्ञापन

बेहट रोड स्थित नाजिरपुरा के डलावघर में कचरे का ढेर लगा होने के साथ खटारा कार खड़ी नजर आई। इसी मार्ग पर रसूलपुर में भी डलावघर के भीतर और बाहर कचरे का ढेर मिला। पुल खुमरान स्थित डलावघर पर भी कचरा फैला था। शकलापुरी मार्ग ़किनारे कईं ट्रॉली कचरा पड़ा है। यहां निजी सफाईकर्मी बीते दो साल से कचरा डाल रहे हैं। इसके पास कुटिया मंदिर के पीछे कॉलोनी में कचरा फैला था। वीआईपी मार्ग आईटीसी रोड पर ओजपुरा के बाहर भूखंड में कचरा डाला गया है। बूढ़ी माई चौक पर भी कचरा फैला था। अंबाला रोड पर शौचालय के समीप बड़ी मात्रा में कचरा फैला रखा था। नवीन नगर में कईं भूखंडों में कचरा फैला मिला। शहर में शामिल 32 गांवों में भी सफाई की हालत ठीक नहीं है। यह स्थिति तब है जब डलावघरों से सुबह दस बजे तक कचरे के उठान के निर्देश हैं।
विज्ञापन

डंपिंग ग्राउंड नहीं, देहात को कर रहे गंदा
नगर निगम ने करीब चार साल पहले बेहट रोड पर पीकी के समीप डंपिंग ग्राउंड के लिए जमीन खरीदी थी। अब तक वहां कार्य जारी है। अधिकारियों और ग्राउंड पर काम कर रही एजेंसी के शिथिल रवैये के कारण चार साल में भी डंपिंग ग्राउंड तैयार नहीं हो सका है। नतीजा नगर निगम ग्राम पंचायतों में खेतों में कचरा डाल रहा है। इसके लिए ऐसे व्यक्ति को चुना जाता है, जिसका खेत गहराई में हो। उसके बाद कचरे से खेत को पाटा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहट रोड पर डंपिंग ग्राउंड पर तेजी से काम चल रहा है। संभवत: अगले तीन माह में कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद मशीनें आएंगी, जिसके लिए अलग से बजट मिलेगा। डंपिंग ग्राउंड चालू होने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था में ओर सुधार होगा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक डलावघर पर कॉम्पैक्टर लगवा रहे हैं। जिसके बाद कचरा फैला नजर नहीं आएगा।-गजल भारद्वाज, नगर आयुक्त

सर्किट हाउस मार्ग पर लगा कूड़े का ढेर

सर्किट हाउस मार्ग पर लगा कूड़े का ढेर- फोटो : SAHARANPUR

सर्किट हाउस मार्ग पर लगा कूड़े का ढेर

सर्किट हाउस मार्ग पर लगा कूड़े का ढेर- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed