फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The city is jammed, the speed of vehicles ceased

शहर हुआ जाम, वाहनों की रफ्तार थमी

Mon, 05 Dec 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 05 Dec 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
The city is jammed, the speed of vehicles ceased
जिला अस्पताल पुल के बंद होने से कोर्ट रोड पुल पर जाम में फंसे राहगीर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिला अस्पताल पुल के बंद होने के बाद शहर में बनी जाम की स्थिति से निपटने के लिए यातायात विभाग द्वारा उठाए जा रहे कदम नाकाफी साबित हो रहे हैं। रूट डायवर्जन और करीब 300 बसों को शहर से बाहर करने के बावजूद शहर में जाम की स्थिति है, जिससे आम आदमी को परेेशानी हो रही है। 
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी जिला अस्पताल पुल की मरम्मत करा रहा है। एक दिसंबर से शुरू हुए इस काम में 20 से 25 दिन का वक्त लगने की बात कही जा रही है। इस अंतराल में शहर में जाम की स्थिति से यातायात विभाग वाकिफ है। यही वजह है कि विभाग ने एक दिन पहले ही रूट डायवर्जन लागू कर दिया था। मगर उसके बाद भी शहर जाम रहा।
विज्ञापन


ऐसे में विभाग ने एक कदम और बढ़ाते हुए शहर के बीच से संचालित हो रही परिवहन निगम की अलग-अलग मार्गों की करीब 300 बसों के लिए शहर के बाहर अस्थाई बस अड्डे बनाए गए हैं, जहां से बसों का संचालन हो रहा है। बावजूद इसके शहर में जाम की स्थिति है। सोमवार को सरकारी कार्यालयों और स्कूलों के खुलने के साथ ही फिर जाम की समस्या बन गई। कोर्ट रोड पर दिनभर वाहन रेंगते नजर आए। स्कूलों की छुट्टी के दौरान भयंकर जाम लगा रहा। हालांकि यातायात विभाग के कर्मी चौराहे पर तैनात थे, लेकिन जाम में वे भी असहाय बने हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई मार्गों के लिए परिवहन निगम की करीब 300 बसों का संचालन दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी और देहरादून रोड स्थित रिमाउंट डिपो की खाली पड़ी जमीन से किया जा रहा है। ऐसे में यात्रियों को बस पकड़ने के लिए स्थाई बस अड्डे से करीब छह किलोमीटर दूर की दौड़ लगानी पड़ रही है। 

पहले देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश की बसें रेलवे स्टेशन के ठीक बाहर स्थित बस अड्डे से मिल जाती थी। मगर अब उन्हें छह किलोमीटर जाना पड़ रहा है।

शहर में जाम न लगे। इसके लिए विभाग ने बेहतर से बेहतर व्यवस्था की है। विभाग के कर्मचारी दिन-रात एक कर व्यवस्था बनाने में लगे हैं। जाम है, मगर वह स्कूलों की छुट्टी आदि के समय कुछ देर के लिए रहता है, जो पहले भी था। 

- ओमवीर सिंह, एसपी ट्रैफिक। 
-----------------------------
जिला अस्पताल पुल की मरम्मत का काम चल रहा है। इसमें करीब 20 से 25 दिन का समय लगेगा। प्रयास यही है कि काम बेहतर होने के साथ ही जल्द भी हो, जिससे लोगों को परेशानी न उठानी पड़े। 
- केके त्यागी, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed