फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The children performed at the harmony of dance

बच्चों ने बिखेरी नृत्य की छटा

Mon, 02 May 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद Updated Mon, 02 May 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
The children performed at the harmony of dance
मेला पंडाल में आयोजित बेबी शो में नृत्य की प्रस्तुति देती बच्ची। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मां बाला सुंदरी मेला पंडाल में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में शनिवार की रात बेबी शो (बाल नृत्य प्रतियोगिता) आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने फिल्मी और देशभक्ति गीतों पर नृत्य की ऐसी छटा बिखेरी कि पंडाल में बैठे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेस एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज सिंघल ने दीप प्रज्ज्वलित कर व श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर के पंडित लोकेश शर्मा ने नारियल फोड़कर किया।
विज्ञापन


बच्चों ने मां तुझे सलाम, मैं मायके चली जाऊंगी  तुम देखते रहियो, वंदे मातरम, प्रेम रतन धन पायो समेत अन्य गीतों पर नृत्य के जलवे बिखेरे। एकल प्रस्तुति में निशिका सैनी प्रथम, वैभवी शर्मा द्वितीय व तृप्ति जैन तृतीय स्थान पर रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डांस ग्रुप में श्री गुरु रामराय पब्लिक ने बाजी मारी। निर्णायक मंडल में अमिता राठौर, रचना राणा व रचना सैनी शामिल रही। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इनके अलावा सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।

कार्यक्रम आयोजन मोईन सिद्दीकी, फहीम उस्मानी व बलवीर सैनी द्वारा किया गया। अध्यक्षता दून हिल्स एकेडमी के चेयरमैन डा. प्रदीप वर्मा और संचालन देवीदयाल शर्मा व राजीव शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।


कार्यक्रम में मेला चेयरमैन बालेंद्र सिंह, अजय गांधी, शहजाद उस्मानी, रविंद्र कश्यप, फैजान कुरैशी, शाहिद हसन, नसीम चौधरी, संजय सैनी, अनिल सैनी, मुकीम अब्बासी, जर्रार बेग, मुमताज अहमद, अथर उस्मानी, आबाद अली आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed