फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The child was caught on suspicion of theft, there was a ruckus

बच्चा चोरी के शक में पकड़ा, हंगामा

Sun, 02 Oct 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The child was caught on suspicion of theft, there was a ruckus
सहारनपुर। चिलकाना रोड पर बच्चा चोरी के शक में लोगों ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया और मौके पर हंगामा कर दिया। पता लगने पर कोतवाली मंडी पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन जांच में आरोपी बच्चा चोरी करने वाला नहीं निकला, जिसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली मंडी क्षेत्र में चिलकाना रोड पर एक व्यक्ति साधू के वेेश में घूम रहा था। कुछ लोगों को शक हुआ कि आरोपी बच्चा चोरी करने वाला है, जिसे लोगों ने पकड़कर हंगामा कर दिया। पता लगते ही कोतवाली मंडी पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले आई, जहां आरोपी से पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस ने गंभीरता से मामले की जांच की, लेकिन आरोपी बच्चा चोरी करने वाला नहीं निकला। इसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि शक के आधार पर लोगों ने एक व्यक्ति को पकड़ा था, लेकिन वह बच्चा चोरी करने वाला नहीं निकला। इसकी गंभीरता से तहकीकात करने के बाद ही आरोपी को छोड़ा गया है। यह व्यक्ति शारदानगर का रहने वाला है, उसके नाम पते के सभी दस्तावेज जमा कराए गए हैं और उसकी कॉल डिटेल व मोहल्ले के लोगों से भी जानकारी ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed