फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The chieftainship of the Harvansh Singh family remained the longest in Umri.

Saharanpur News: ऊमरी में सबसे ज्यादा कायम रही हरवंश सिंह परिवार की चौधराहट

Mon, 03 Nov 2025 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
The chieftainship of the Harvansh Singh family remained the longest in Umri.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़गांव। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। ग्राम पंचायत की चौधराहट के लिए चुनावी रण में उतरने वाले दावेदरों ने अपनी-अपनी बिसातें बिछानी शुरू कर दी हैं। गांव ऊमरी मजबता में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर दावेदार गोटियां फिट कर रहे हैं। इस गांव में अब तक सबसे ज्यादा पांच बार ठाकुर हरवंश सिंह के परिवार ने प्रधानी की कमान संभाली है। वर्तमान में उनके पौत्र दिनेश सिंह राणा ग्राम प्रधान हैं।
रामपुर मनिहारान तहसील नानौता ब्लॉक मुख्यालय के गांव ऊमरी मजबता के मजरे गांव लोटनी सहित आबादी लगभग चार हजार के आसपास है। कुल मतदाताओं की संख्या दो हजार है। इस गांव की राजनीति पर आजादी के बाद से ही सबसे ज्यादा प्रभाव ठाकुर हरवंश सिंह के परिवार का रहा है। वर्तमान प्रधान दिनेश सिंह के बाबा ठाकुर हरवंश सिंह वर्ष 1961 से 1970 तक दो बार निर्विरोध प्रधान बने। वर्ष 1970 से वर्ष 1975 के बीच तीन लोगों, पहले अर्जुन सिंह फिर खजान सिंह और उसके बाद ठाकुर बाबू सिंह ने प्रधानी की कमान संभाली। वर्ष 1976 से 1982 तक ठाकुर राजपाल सिंह ने प्रधानी की। वर्ष 1982 से 1995 तक दिनेश सिंह के पिता ठाकुर रणधीर सिंह प्रधान रहे। रणधीर सिंह ने लगातार दो पंचवर्षीय योजना गांव ऊमरी मजबता में प्रधानी की।
विज्ञापन

वर्ष 1995 में कैलाशो देवी गांव की पहली महिला प्रधान बनी। वर्ष 2000 में ओंकारी देवी ग्राम प्रधान रही। वर्ष 2005 में सतपाल और वर्ष 2010 में मुनेश देवी ने चुनाव जीता। वर्ष 2015 में रोहित कुमार (लौटनी) ग्राम प्रधान बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2021 के चुनाव में हरवंश सिंह के पौत्र दिनेश सिंह पुंडीर प्रधानी चुनाव जीते। उनके बड़े भाई अरविंद पुंडीर जड़ौदा पांड़ा स्थित किसान सहकारी समिति मौरा के चेयरमैन हैं। ग्राम प्रधान दिनेश सिंह राणा कहना है कि अगर इस बार फिर से जनता ने सहयोग किया तो वह चुनाव मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed