फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The Chaudharah of Ibrahimpur has been with the same family since independence

Saharanpur News: आजादी के बाद से एक ही परिवार के पास है इब्राहिमपुर की चौधराहट

Thu, 03 Jul 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 03 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The Chaudharah of Ibrahimpur has been with the same family since independence
सरसावा। ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर में आजादी के बाद से चौधरी ताहिर परिवार की ही चौधराहट चली आ रही है। इन्हीं के परिवार से यहां प्रधान बनता है। वर्तमान ग्राम प्रधान अरशद भी इसी परिवार से हैं। खास बात यह है कि अरशद ने जिसे हराकर प्रधानी जीती थी वह भी उनके परिवार के ही सदस्य हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, आजादी के बाद से सबसे पहले हकीमुद्दीन प्रधान बने। उस समय बैलेट से चुनाव नहीं होता था, बल्कि हाथ उठाकर समर्थन दिया जाता था। गांव के बड़े जमींदार तथा सामाजिक होने के कारण ग्रामीणों ने हाथ उठाकर हकीमुद्दीन का समर्थन किया और वह प्रधान चुन लिए गए।
विज्ञापन

हकीमुद्दीन के पश्चात उनके पुत्र ताहिर ने लगभग 20 साल तक गांव की प्रधानी संभाली। ताहिर के बाद उनके पुत्र जहीर मैदान में आए तथा जहीर के साथ-साथ दूसरे पुत्र कैसर नदीम ने गांव तथा क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई और लगातार प्रधान चुने जाते रहे। बीच में एक दौर ऐसा भी आया जब परिवार में असंतोष हुआ तथा केसर नदीम परिवार चुनाव हार गया, लेकिन खास बात यह रही कि उनके ही खानदान के इकराम ने उन्हें हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकराम के बाद फिर से ताहिर परिवार के पास प्रधानी आ गई, जो अब तक चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed