{"_id":"6960054485df6d239301914d","slug":"the-central-government-having-double-attitude-on-the-issue-of-bangladesh-masood-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-166833-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपना रही केंद्र सरकार : मसूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांग्लादेश के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपना रही केंद्र सरकार : मसूद
Fri, 09 Jan 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
इमरान मसूद, सांसद सहारनपुर।
देवबंद। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बांग्लादेश के मुद्दे पर केंद्र सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार दोहरा रवैया अपना रही है, जबकि दिल्ली दंगे में जेल में बंद उमर खालिद को बेकसूर बताते हुए कहा कि दंगे के समय वह वहां मौजूद नहीं था, उसके बावजूद पांच साल से जेल में डाला हुआ है।
बुधवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता साद सिद्दीकी के आवास पर पहुंचे इमरान मसूद ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर केंद्र सरकार की चुप्पी पर कहा कि सरकार दोहरा रवैया अपना रही है। देश में बांग्लादेश के पुतले जलवा रही है और विदेश मंत्री बांग्लादेश के मंत्रियों से हाथ मिला रहे हैं। इमरान मसूद ने सपा की ओर इशारा करते हुए सवाल दागा कि संभल में मस्जिदें गिराई गईं, मुस्लिमों के साथ जो कुछ हो रहा है वह किसी से छिपा नहीं है।
दिल्ली में भी मस्जिद में तोड़फोड़ की गई और दिल्ली दंगे में जेल में बंद उमर खालिद के मुद्दे पर इनकी जुबान पर ताला क्यों लगा हुआ है। क्या मुसलमान सिर्फ वोट बैंक के लिए इस्तेमाल होगा जो उनके मुद्दे पर उन्हें बोलते हुए डर लगता है। कहा कि अगर तुम नहीं बोलोगे तो फिर मुसलमानों के लिए कौन बोलेगा और जो मुसलमान बोलता है उसके पीछे चंगू-मंगू लगा दिए जाते हैं। इन्हें बोलता हुआ मुसलमान बर्दाश्त नहीं है।