{"_id":"61bcc2c4fba5fa05fe6f90b0","slug":"the-case-of-the-cartoon-of-prophet-hazrat-mohammad-resonated-in-the-house-saharanpur-news-mrt569469091","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदन में गूंजा पैगंबर हजरत मोहम्मद के कार्टून का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदन में गूंजा पैगंबर हजरत मोहम्मद के कार्टून का मामला
विज्ञापन
बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने किताबें जब्त करने के साथ ही पब्लिकेशन के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। आईसीएसई बोर्ड की सातवीं की इतिहास विषय की किताब में पैगंबर हजरत मोहम्मद के कार्टून का मामला सदन में गूंजा है। बसपा सांसद ने लोक सभा के सत्र में मामले को उठाते हुए किताबों को जब्त करने और संबंधित पब्लिकेशन के विरुद्घ कार्रवाई की मांग की है।
सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने लोक सभा अध्यक्ष को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जिससे दिल्ली का माहोल खराब हो रहा है। उन्होंने कहा कि आईसीएसई बोर्ड की सातवीं की इतिहास की किताब में पैगम्बर हजरत मोहम्मद की तस्वीर प्रकाशित की है, जिससे मुस्लिम समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने गृह मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय से उक्त किताबों को जब्त करते हुए संबंधित पब्लिकेशन के विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग की है। जिससे मुस्लिम समाज की भावनाओं को और अधिक आहत होने से बचाया जा सके। सांसद ने दिल्ली से फोन पर बताया कि इस तरह की हरकत समाज में विघटन और अशांति पैदा करती हैं, जिससे माहोल खराब होने का खतरा रहता है। सरकार को मामले में तुरंत कदम उठाते हुए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करनी चाहिए।