{"_id":"675f1f4f434018c57f01a2e7","slug":"the-car-was-found-in-the-jungle-of-jauhari-belonging-to-vicky-of-shabga-village-saharanpur-news-c-28-1-smrt1003-123339-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शबगा गांव के विक्की की थी, जौहड़ी के जंगल में मिली कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शबगा गांव के विक्की की थी, जौहड़ी के जंगल में मिली कार
Sun, 15 Dec 2024 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
बिनौली। जौहड़ी गांव के जंगल में लावारिस हालत में खड़ी मिली लावारिस कार शबगा गांव के विक्की की थी। वह सिरसली में अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था और कार के खराब होने पर उसे वहीं छोड़कर चला गया।
बिनौली पुलिस को शनिवार की रात सिरसली के पास एक कार लावारिस हालत में खड़ी मिली थी। कार के आगे पीछे शीशे पर पुलिस लिखा था और कार में एक युवक का फोटो व पुलिस की टोपी भी मिली थी। किसानों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर गाड़ी को कब्जे में लिया। इस तरह कार खड़ी मिलने पर अप्रिय घटना की आशंका जताई गई।
इसके साथ ही पुलिस जांच में जुट गई तो छानबीन करने पर पता चला कि शबगा के विक्की की कार है। वह सिरसली में अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था कि रास्ते में गाड़ी का एक्सल टूट गया। वह उसे ठीक कराने के लिए ट्रैक्टर से खिंचवाकर बड़ौत के लिए चला तो कार चल नहीं सकी। इसके बाद वह गाड़ी को वहीं छोड़कर चला गया। पुलिस ने बताया गाड़ी में मिला फोटो विक्की का है। उसने जिससे गाड़ी खरीदी थी, पुलिस की टोपी उसकी है।