{"_id":"5ad78dcb4f1c1b6d098b522d","slug":"the-car-s-tire-broke-and-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार का टायर फटा और चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार का टायर फटा और चली गई जान
ब्यूरो, अमर उजाला/सहारनपुर
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
टायर फटने से पलटी कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के बेहट में दिल्ली-यमनोत्री हाइवे पर बेहट-कलसिया के बीच तेज रफ्तार से जा रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें एक की मौत हो गई।
हादसा बुधवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे वन विभाग की नर्सरी के पास हुआ। मोहल्ला लौहारान निवासी व्यापारी रिहान पुत्र उस्मान और दिलदार पुत्र मोहरम निवासी बटेड़ा मुजफ्फरनगर अपनी कार से सहारनपुर जा रहे थे।
बेहट से निकलते ही तेज रफ्तार पर उनकी कार का पिछला टायर फट गया, जिससे चालक कार के ऊपर से अपना नियंत्रण खो बैठा और कार हाइवे से उतर कर किनारे पलट गई। कार सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को कार से निकालकर अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान रिहान की मौत हो गई।