{"_id":"61c8b4adb210f7353b13a4e8","slug":"the-bus-collided-with-the-pole-after-hitting-the-bike-riders-one-died-saharanpur-news-mrt570840362","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों को टक्कर मार खंभे से टकराई रोडवेज बस, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों को टक्कर मार खंभे से टकराई रोडवेज बस, एक की मौत
विज्ञापन
तीतरो। गंगोह- नानौता मार्ग पर रविवार की शाम रोडवेज बस बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड़े एचटी लाइन के खंभे से जा टकराई। दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि घायल को हायर सेंटर भेजा गया है।
गंगोह कोतवाली के गांव सांगाठेड़ा निवासी बंताराम (40) पुत्र बलवीर अपने साथी विजयपाल पुत्र मांगा रविवार की शाम पांच बजे महंगी से अपने गांव लौट रहे थे। गंगोह-नानौता मार्ग पर कॉलेज के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बंताराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं टक्कर मारकर रोडवेज बस भी बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े एचटी लाइन के खंभे में जा टकराई। इससे सवारियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। बस चालक व परिचालक बस को छोड़कर मौके से भाग खड़े हुए।
दुर्घटना की सूचना पर बहलोलपुर पुलिस चौकी इंचार्ज कंवरपाल सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायल विजयपाल को गंगोह सीएचसी भिजवाया जहां से उसे गंभीर होने के चलते हायर सेंटर भेज दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। उधर, ग्राम सागांठेडा की विद्युत सप्लाई पोल और लाइन के क्षतिग्रस्त होने के चलते ठप हो गई।