फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The bridge will be ready by January, traffic load will reduce from Paper Mill Road

Saharanpur News: जनवरी तक तैयार होगा पुल, पेपर मिल रोड से कम होगा यातायात का भार

Sun, 24 Mar 2024 03:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
The bridge will be ready by January, traffic load will reduce from Paper Mill Road
सहारनपुर। खानआलमपुरा यार्ड से जिलाधिकारी आवास रोड क्षेत्र तक बनने वाले दो लेन के पुल का निर्माण अभी तक 50 फीसदी ही हो सका है। कार्यदाई संस्था ने जनवरी 2025 तक पुल को तैयार करने का लक्ष्य रखा है। पुल से आवाजाही शुरू होने के बाद पेपर मिल रोड पर यातायात का भार कम होगा। पुल के निर्माण पर 75.37 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

पेपर मिल रोड पर रेलवे द्वारा अपनी हद पर दीवार खड़ी कर लिए जाने के बाद सड़क संकरी नजर आ रही है। मुजफ्फरनगर, मेरठ और देवबंद क्षेत्र से सहारनपुर आने वाला तमाम यातायात इसी मार्ग से आता है। इसी तरह सहारनपुर से उक्त जगहों को जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। इसकी वजह से भारी यातायात रहता है। बीते करीब एक साल से खानआलमपुरा यार्ड से जिलाधिकारी आवास क्षेत्र तक पुल का निर्माण कार्य चल रहा है, जो 50 फीसदी पूर्ण हो चुका है। पुल का निर्माण उत्तर प्रदेश सेतु निगम द्वारा किया जा रहा है। निगम के प्रोजेेक्ट मैनेजर सतेंद्र सिंह ने बताया कि जनवरी 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्य गति से चल रहा है। उन्होंने बताया कि पुल से आवाजाही शुरू होने के बाद पेपर मिल रोड पर जाम से मुक्ति मिलेगी। साथ ही लोगों को पेपर मिल रोड से अस्पताल की ओर आने के लिए जिला अस्पताल पुल से नहीं गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed