फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The brave woman left her husband, the radiant Lakshmana entered her heart.

Saharanpur News: बीरघातिनी छाड़िसि सांगी, तेजपुंज लछिमन उर लागी

Wed, 01 Oct 2025 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
The brave woman left her husband, the radiant Lakshmana entered her heart.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर/बड़गांव। बीरघातिनी छाड़िसि सांगी, तेजपुंज लछिमन उर लागी। मेघनाद और लक्ष्मण के बीच भयंकर युद्ध होता है। मौका पाकर मेघनाद लक्ष्मण के ऊपर बीरघातिनी शक्ति का प्रयोग करता है। शक्ति बाण लगने से लक्ष्मण मूर्छित होकर धरती पर गिर पड़ते हैं। महानगर में जारी लीलाओं में मेघनाद-लक्ष्मण युद्ध, संजीवनी बूटी आदि का मनोहारी मंचन हुआ।
श्री आशुतोष रामलीला समिति की ओर से 14वें श्रीराम लीला व दशहरा महोत्सव की लीला में लक्ष्मण मूर्छा का मनोहारी मंचन हुआ शक्ति बाण लगने के बाद हनुमान द्रोण पर्वत पर जाते हैं। मार्ग में हनुमान को कालेनेमी मिलता है। हनुमान उसका वध कर संजीवनी बूटी लेकर पहुंचते हैं। कलाकारों के सुंदर अभिनय को देख दर्शक तालियां बजाने पर मजबूर हो जाते हैं। मेघनाद के रूप में समिति के अध्यक्ष गौरव चौधरी ने अपने सशक्त अभिनय द्वारा दर्शकों को अनेकों बार तालियां बजाने को मजबूर कर दिया। इस मौके पर महामंत्री राकेश छाबड़ा, मोहित छाबड़ा, कोषाध्यक्ष गौरव पुरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे नाटक क्लब की ओर से जारी लीला में लक्ष्मण मूर्छा का मंचन हुआ। निर्देशन यशपाल त्रेहन और पंकज बजाज ने किया। लक्ष्मण की भूमिका में भविष्य आर्यन, मेघनाद के अभिनय में राघव त्रिपाठी ने अपनी अदाकारी की अमिट छाप छोड़ी। इस अवसर पर प्रधान रवि जुनेजा, अमित मोनू यादव, संजय फुटेला, हरीश, मान सिंह लूरी आदि मौजूद रहे। श्रीरामलीला कमेटी की ओर से बेहट रोड पर जारी लीला में प्रभुराम ने अंगद को अपना दूत बनाकर लंका भेजा। रावण-अंगद संवाद का मनोहारी मंचन हुआ। इस मौके पर राजा जैन, कार्यालय प्रभारी आयुष सिंघल, प्रधान विनय जिंदल, मंत्री संजय सिंघल, कोषाध्यक्ष सुमित शर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान आलोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम लीला जुबली पार्क में जारी लीला में रावण अंगद संवाद के साथ साथ अंगद नागा का संवाद वाले दृश्य ने समां बाधा। रावण के रोल में दीपक मल्होत्रा, अंगद साजन मंगा, नागा राहुल चानना बने। इस मौके पर नगर विधायक राजीव गुंबर, महेंद्र पाल मनोचा, प्रदान महेंद्र तनेजा, विवेक दुआ आदि मौजूद रहे।

श्री राधा कृष्ण मंदिर क्लब की ओर से गांधी पार्क में जारी लीला में लक्ष्मण मूर्छा का मार्मिक मंचन हुआ। युद्ध में मेघनाथ और लक्ष्मण के संवाद सुनकर दर्शकों ने तालियां बजाई। लक्ष्मण के मूर्छित होने पर प्रभु राम का विलाप देख सभी की आंखें द्रवित हो उठीं। इस मौके पर विनय वत्स ने मेघनाथ, तरुण ने सुशैन वैद्य, विशाल ने भरत का मनोहारी मंचन किया। प्रधान जोगेंद्र कुमार, राकेश शर्मा, अभिषेक चावला, विक्रांत सैनी, सचिन घई आदि मौजूद रहे। बड़गांव स्थित मानव कल्याण क्लब द्वारा आयोजित रामलीला में लक्ष्मण शक्ति, लक्ष्मण मेघनाद युद्ध की लीला का मंचन किया गया। हनुमान लक्ष्मण को मूर्छित अवस्था में लेकर रामादल जाते हैं। इसके बाद सुषेण वैद्य की मदद से संजीवनी बूटी का पता चलता है, जिसे हनुमान लेकर आते हैं और तब लक्ष्मण को होश आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed