फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The body of the rape accused was found on the track of the drain

Saharanpur News: युवक की हत्या, सड़क पर मिला शव

Sun, 18 May 2025 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 18 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
The body of the rape accused was found on the track of the drain
नानौता में जांच करती फारेंसिक टीम। संवाद 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नानौता। गांव माधोपुर के अत्तेपुर रजबहे के पास सड़क पर तौसीफ (30) पुत्र जाबिर का शव पड़ा मिला। दुष्कर्म और चोरी के मामले में शुक्रवार को अदालत में उसकी तारीख थी। वह रात के समय गायब हुआ और सुबह शव पड़ा मिला। सिर पर चोट का निशान भी मिला है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
मृतक के पिता जाबिर ने बताया कि तौसीफ के पास शुक्रवार रात नौ बजे किसी का फोन आया था। फोन सुनने के बाद वह घर से बिना कुछ बताए बात करते ही बाइक से निकल गया था। इसके बाद वह रात भर घर नहीं लौटा। शनिवार सुबह छह बजे टहलने निकलने ग्रामीणों ने उसका शव पड़ा देखा। मृतक के सिर पर चोट का गहरा निशान था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, तौसीफ पर दिसंबर 2020 में एक किशोरी से दुष्कर्म और जेवरात चोरी का आरोप था। फिलहाल तौसीफ जमानत पर बाहर आया हुआ था। शुक्रवार को उसकी अदालत में तारीख थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां तसनीमा और अन्य परिजनों ने आरोप लगाया कि उस केस में गांव के एक व्यक्ति ने झूठे केस में फंसाया था। उस व्यक्ति ने अब तौसीफ से दोस्ती कर रखी थी। आरोप लगाया कि उसके बेटे की साजिश के तहत हत्या की गई है। हालांकि परिजनों की तरफ से अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed