फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The body of Aslam of Sultanpur was found in Shahjahanpur

सुलतानपुर के असलम का था शाहजहांपुर में मिला शव

Thu, 02 Jun 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
The body of Aslam of Sultanpur was found in Shahjahanpur
असलम का फाईल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना (सहारनपुर)। चार दिन पहले थाना सरसावा के गांव शाहजहांपुर के निकट झाड़ियों में मिला शव सुलतानपुर निवासी असलम का था। परिजनों ने कपड़ों से असलम की पहचान की है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर के मोहल्ला शोलाल निवासी शकील पुत्र जमील ने बताया कि 27 मई की शाम उसका पुत्र असलम (22) घर से लापता हो गया था। असलम की सभी जगह तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी। 30 मई को थाना चिलकाना में असलम की गुमशुदगी की तहरीर दी गई थी। दो जून को असलम की खोज करते हुए शाहजहांपुर थाना सरसावा गए थे। वहां किसी व्यक्ति ने बताया कि 28 मई को झाड़ियों में एक अज्ञात शव मिला था, जिसे सरसावा पुलिस ले गई थी। सरसावा पुलिस से जानकारी करने पर कपड़े देखकर असलम की पहचान की गई। सरसावा पुलिस ने अज्ञात में पोस्टमार्टम कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। शकील ने कहा कि उन्हें शक है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे बुलाया तथा उसकी हत्या करके शव को झाड़ियों में फेंक दिया। शकील ने पुलिस से मांग की है कि असलम की हत्या की जांच कराई जाए तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी चिलकाना सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मामला थाना सरसावा का है। इसलिए किसी भी तरह की कार्रवाई थाना सरसावा से होगी। उधर, थानाध्यक्ष सरसावा धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 28 मई को शाहजहांपुर के पास जो शव मिला था, उसका पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed