{"_id":"684dcba0340ac7e1270a9620","slug":"the-body-of-an-old-man-was-found-near-the-school-he-was-suffering-from-mental-illness-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-151848-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: स्कूल के पास मिला बुजुर्ग का शव, मानसिक रूम से था बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: स्कूल के पास मिला बुजुर्ग का शव, मानसिक रूम से था बीमार
विज्ञापन
छुटमलपुर। थाना फतेहपुर क्षेत्र में देहरादून रोड पर कमला देवी पब्लिक स्कूल के पास बुजुर्ग का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया है। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मृतक मानसिक रूप से बीमार था।
शनिवार को राहगीरों ने पुलिस को सूचना थी कि देहरादून रोड पर स्कूल के पास बुजुर्ग का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया। काफी प्रयासों के बाद बुजुर्ग की पहचान विनोद (60) निवासी बुड्ढाखेड़ी पुंडीर थाना फतेहपुर के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। पुलिस रिकॉर्ड चेक किया गया तो पता चला कि परिजनों ने गुमशुदगी भी दर्ज कराई हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह पिछले तीन दिन से लापता था। उसकी दवाई सैलाकुई से चल रही थी। फिर भी मौत के कारणों का पता लगा रही है।
-- -- --