{"_id":"5f96fdcf8ebc3e9bf00e10cc","slug":"the-body-of-a-youth-found-trapped-in-the-net-of-the-power-house-saharanpur-news-mrt5080586141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीघर के जाल में फंसा मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजलीघर के जाल में फंसा मिला युवक का शव
विज्ञापन
हथनीकुंड बैराज के पास पश्चिमी यमुना नहर के किनारे पर जमा ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : SAHARANPUR
बिजलीघर के जाल में फंसा मिला युवक का शव
बेहट। निजी टेलीकॉम कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर गांव मांझीपुर निवासी अरविंद सैनी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव हरियाणा सीमा के पश्चिमी यमुना नहर पर बने बिजलीघर के जाल में फंसा मिला। हरियाणा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।
बेहट कोतवाली के गांव मांझीपुर निवासी अरविंद सैनी (32) पुत्र कवंरपाल रविवार शाम घर से बाइक लेकर दुकानदार से बकाया लेने निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने कोतवाली बेहट में उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी। इसके कुछ देर बाद परिजनों के पास हरियाणा पुलिस की तरफ से कॉल आई कि इस नंबर की बाइक हथनीकुंड बैराज से आगे नहर के किनारे लावारिस हालह में खड़ी है। बाइक पर बैग में 25 हजार रुपये रखे हैं। बैग से मिले कागजात से ही यह मोबाइल नंबर मिला है। परिजन तुरंत बेहट पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और बाइक की पहचान की। इसके बाद सोमवार सुबह बैराज से नहर का पानी बंद कराया गया। काफी तलाश के बाद अपराह्न तीन बजे उसका शव हरियाणा की तरफ बहने वाली पश्चिमी नहर पर बने बिजलीघर के जाल में फंसा मिला। यमुनानगर (हरियाणा) जनपद के प्रतापनगर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि परिजन पोस्टमार्टम कराना नहीं चाह रहे थे।
--------
परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
बेहट। अरविंद की मौत के मामले में परिजन कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। उसके पिता कांसेपुर साधन सहकारी समिति के सचिव हैं। अरविंद उनका छोटा बेटा था। पत्नी पारुल, मां सुमन और बड़ा भाई प्रवीण गहरे सदमे में है। अरविंद अपने पीछे पत्नी और 6 साल का बेटा छोड़ गया है। युवक की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा है।