फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The body of a young man who came out of the house for his in-laws' house was found

घर से ससुराल के लिए निकले युवक का शव मिला

Thu, 29 Jul 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man who came out of the house for his in-laws' house was found
घर से ससुराल के लिए निकले युवक का शव मिला
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। ससुराल आए एक युवक का शव सड़ी गली हालत में गांव सेपुर के रास्ते पर पुलिया के नीचे पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शनाख्त कराते हुए शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सीओ नकुड़ अरविंद पुंडीर ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह गांव सेपुर के कुछ किसान अपने खेतों की तरफ गए तो उन्हें दुर्गंध आई। वे दुर्गंध की दिशा में बढ़े तो उन्हें पुलिया के नीचे एक युवक का शव सड़ी गली हालत में पड़ा दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष जसबीर सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। लाश बुरी तरह सड़ चुकी थी। लाश की बांह पर अजय राणा लिखा था, जिसके बाद आसपास के ग्रामीणों से शनाख्त कराई तो मृतक की पहचान अजय राणा पुत्र जंगशेर निवासी गांव वीर भांगडा, थाना रजनोर जिला कैथल हरियाणा के रूप में हुई।
विज्ञापन

बताया गया कि मृतक की ससुराल रामपुर मनिहारान थाने के गांव कुराली में है। इसके बाद उसके परिजनों को खबर की गई। मृतक के पिता जंगशेर ने पुलिस को बताया कि वह 23 जुलाई को घर से ससुराल जाने के लिए कहकर निकला था, लेकिन वह ससुराल नहीं पहुंचा। अब उसका शव पुलिया के नीचे से मिला है। जिस स्थान से उसका शव मिला है, वह स्थान उसकी ससुराल के गांव कुराली के पास ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अरविंद पुंडीर ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed