{"_id":"672bc32b4be625300304a375","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-on-the-nagal-tapri-road-murder-suspected-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-135397-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नागल-टपरी मार्ग पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नागल-टपरी मार्ग पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Thu, 07 Nov 2024 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
नागल। नागल-टपरी मार्ग पर बुधवार सुबह युवक का शव सड़क किनारे लहूलुहान हालत में मिला। पुलिस ने मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान कराई। जो थाना कुतुबशेर क्षेत्र के बकरी मोहल्ले का रहने वाला निकला। मृतक के भाई ने तहरीर देकर प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
घटना बुधवार करीब चार बजे की है। नागल-टपरी मार्ग पर सुभरी ख्वाजा गांव के पास सड़क किनारे युवक का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की जेब से मोबाइल मिला है, जिससे उसकी पहचान ताबिश कुरैशी (23) पुत्र तासीम निवासी मोहल्ला बकरी के रूप में हुई। वह फर्नीचर का काम करता था। शव के पास से एक स्कूटी भी बरामद हुई, जो क्षतिग्रस्त थी। पता चलने पर परिजन मौके पर पहुंचे।
मृतक के भाई गुल मोहम्मद ने थाने में दी तहरीर देकर बताया कि ताबिश के शहर में ही एक युवती से प्रेम संबंध थे। इसे लेकर युवती पक्ष के लोगों से उनका विवाद हुआ था। उस वक्त युवती पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने ताबिश का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया था। युवती पक्ष लगातार ताबिश से रंजिश रख रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते युवती के दो परिजनों ने हत्या को अंजाम दिया गया है। इसे दुर्घटना का रूप दिया गया है।
विज्ञापन
दो बजे फोन कर बुलाया, फिर नहीं मिला फोन
परिजनों ने बताया कि रात करीब दो बजे ताबिश के मोबाइल पर कॉल आई और बाहर बुलाया। ताबिश यह कहकर गया कि पांच मिनट में आ रहा है। काफी देर तक नहीं लौटने पर करीब तीन बजे उसके मोबाइल पर कॉल की, लेकिन नंबर नहीं मिला। तड़के करीब चार बजे के बाद नागल थाने से फोन आया कि ताबिश का शव मिला है।
-- -- -
-- वर्जन
प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे का लग रहा है। मौके पर भी इसी तरह के साक्ष्य मिले हैं। तहरीर को लेकर भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
- रविकांत पाराशर, सीओ देवबंद