{"_id":"68f3e87d5ea0ca9be50bec71","slug":"the-body-of-a-taxi-driver-missing-for-ten-days-was-found-in-the-mohand-forest-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-161224-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मोहंड के जंगल में मिला दस दिन से लापता टैक्सी चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मोहंड के जंगल में मिला दस दिन से लापता टैक्सी चालक का शव
Sun, 19 Oct 2025 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
बिहारीगढ़। मोहंड के जंगल में शुक्रवार देर शाम एलिवेटेड रोड के पास टैक्सी चालक सुहेब (23) निवासी गांव खुड्डा छपार जिला मुजफ्फरनगर का शव पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि हत्या करके शव यहां फेंका गया है। वह दस दिन से लापता था। परिजनों ने छपार थाने पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई हुई थी।
थाना पुलिस को एक ग्रामीण ने शव पड़ा होने की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। शव काफी सड़ गल चुका था और उसके पास से पहचान का कोई साक्ष्य भी नहीं मिल सका। पुलिस ने शव को सहारनपुर मोर्चरी में रखवाते हुए आसपास के जिलों की पुलिस से संपर्क किया, जिससे उसकी पहचान हो सके। शनिवार सुबह सुहेब के परिजन थाने पहुंचे।
परिजनों ने बताया वह टैक्सी चालक था। सात अक्तूबर को वह कहीं जाने की बात कहकर घर से निकला था। दो दिन तक जब वह घर नहीं पहुंचा। उसका मोबाइल नंबर भी स्विच आफ आता रहा इस पर परिजनों ने नौ अक्तूबर को थाना छपार पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तभी से परिजन और पुलिस उसकी तलाश में जुटे थे। परिजनों ने बताया कि सुहेब शादीशुदा था और उसकी दो माह की बेटी है। पुलिस ने बताया कि मृतक के हाथ पर चोट के निशान मिले हैं, लेकिन उन्हें जानलेवा नहीं कहा जा सकता है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगी।