{"_id":"68e6ad20684450bc740e9308","slug":"the-body-of-a-sanitation-worker-was-found-lying-on-the-roadside-causing-uproar-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-160470-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सड़क किनारे पड़ा मिला सफाई कर्मचारी का शव, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सड़क किनारे पड़ा मिला सफाई कर्मचारी का शव, हंगामा
विज्ञापन
- शाकंभरी देवी से पालिका टैंकर वापस लाते वक्त सहारनपुर में उतर गया था रोहित
फोटो सहित
संवाद न्यूज एजेंसी
सरसावा/नकुड़(सहारनपुर)। शाकंभरी देवी मेले से टैंकर लेकर लौट रहे नकुड़ नगर पालिका के सफाईकर्मी रोहित (30) का शव नकुड़-सहारनपुर मार्ग पर ग्राम कुम्हारहेड़ा में सड़क किनारे पड़ा मिला। रोहित की मौत पर सफाईकर्मियों ने नगर पालिका में जमकर हंगामा किया। उन्होंने पोस्टमार्टम के बाद शव आने पर बच्चों के भरण पोषण की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। नगर पालिका चेयरमैन ने श्मशान घाट पहुंचकर मदद का आश्वासन दिया।
बुधवार सुबह सात बजे सरसावा पुलिस को ग्राम कुम्हारहेड़ा में सड़क किनारे शव पड़ा होने की सूचना मिली। कपड़ों की तलाशी लेने पर मृतक की जेब से करीब साढ़े आठ हजार रुपये तथा मोबाइल मिला। मोबाइल से उसकी पहचान रोहित के रूप में हुई। सूचना पर नकुड़ पालिका अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, मृतक के परिजन तथा सफाईकर्मी मौके पर पहुंचे। सफाई नायक कीन्हा वाल्मीकि ने बताया कि नगर पालिका का टैंकर शाकंभरी देवी मेले में भेजा गया था, जिसे लेने रोहित और संजय गए थे। संजय ने बताया कि टैंकर लेकर शाकंभरी से लौटते समय घंटाघर पर कोई काम बताते हुए रोहित उतर गया था। रोहित ने कहा कि वह नकुड़ पहुंच जाएगा, लेकिन वह सुबह तक भी घर नहीं पहुंचा। इसके बाद उसकी मौत की खबर मिली।
उधर, नकुड़ में रोहित की मौत की खबर के बाद बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी नगर पालिका में जुट गए। वहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें नगर की सफाई के लिए रखा हुआ है, लेकिन पालिका प्रशासन उन्हें कहीं भी भेज देता है। उन्होंने कहा कि वह नगर के अलावा अन्य किसी स्थान पर नहीं जाएंगे। शाम के वक्त रोहित का शव श्मशान घाट पहुंचने पर सफाईकर्मियों ने अंतिम संस्कार से मना कर दिया। उनका कहना था कि उसके बच्चों को बालिग होने तक रोहित का वेतन हर माह दिया जाए, साथ ही उनकी पढ़ाई का पूरा खर्च भी नगर पालिका उठाने का काम करें। चेयरमैन शिवकुमार गुप्ता श्मशान घाट पहुंचे और उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा देकर शव के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को राजी किया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बच्चों को मां ने तीन साल पहले छोड़ दिया था अब पिता साया भी उठा
महिला सफाईकर्मियों ने बताया कि रोहित की पत्नी तीन साल पहले तीन बच्चों कृष्णा(13) दीपक (10) व खुशी (8) को छोड़कर चली गई थी। रोहित के मरने के बाद अब पिता का साया भी बच्चों के ऊपर से उठ गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना में मौत का है। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। यदि कुछ संदिग्ध आता है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- अशोक सिसोदिया, सीओ नकुड़