फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The benefit of unreserved ticket travel, fare increase remained unchanged

अनारक्षित टिकट यात्रा का लाभ, अखर रही किराया वृद्धि

Tue, 23 Feb 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
The benefit of unreserved ticket travel, fare increase remained unchanged
यात्री सुरेश चंद - फोटो : SAHARANPUR
अनारक्षित टिकट यात्रा का लाभ, अखर रही किराया वृद्धि
विज्ञापन

सहारनपुर। लॉकडाउन लगने के बाद अनलॉक में भी बंद रहीं पैसेंजर ट्रेनों का संचालन सोमवार से शुरू हो गया। इन गाड़ियों को एक्सप्रेस बनाकर चलाया गया। अनारक्षित टिकट पर यात्रा की सुविधा शुरू होने से यात्रियों को राहत मिली। लेकिन ज्यादा किराया देना यात्रियों को अखर रहा है।
सोमवार को रेलवे स्टेशन से सहारनपुर-दिल्ली, सहारनपुर-मुरादाबाद और सहारनपुर-ऊना हिमाचल पैसेंजर सहित छह ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ है। जिनको एक्सप्रेस बनाकर चलाया जा रहा है। ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को राहत मिली है। इसको लेकर रेलवे प्रशासन भी अलर्ट रहा। स्टेशन पर सफाई व्यवस्था का खास ध्यान रखा गया। जीआरपी और आरपीएफ सुरक्षा को लेकर चौकस रही। साथ ही यात्रियों के टिकट भी चेक किए गए।
विज्ञापन

बोले यात्री- महंगा हुआ सफर
सहारनपुर। पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस बनाकर चलाने पर किराया बढ़ाया गया है। टिकट पूर्व में 10 रुपये का था वह अब इन ट्रेनों में 30 रुपये का हो गया है। सहारनपुर से मेरठ का टिकट 30 रुपये था जो अब 55 रुपये हो गया है। यात्रियों का कहना है कि किराया नहीं बढ़ाना चाहिए। रेलवे स्टेशन पर मिले रुड़की निवासी यात्री सुरेश चंद का कहना है कि किराया बढ़ने से आर्थिक बोझ पड़ा है। हरिद्वार जा रहे सीतापुर निवासी राकेश श्रीवास्तव और शिवराज का कहना है कि किराया बढ़ाया गया है तो सुविधाएं भी उसी हिसाब से देनी चाहिए। हरिद्वार जा रहे सहारनपुर के मोहल्ला आली निवासी तनवीर अहमद व सबदर का कहना है कि किराया बढ़ना दैनिक यात्रियों के लिए परेशानी का कारण है। रेल यात्रा ही सबसे सस्ता साधन है, ऐसे में किराया बढ़ने पर गरीब और मध्यम वर्गीय लोगों को यात्रा करना भी मुश्किल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पैसेंजर वाले ही हैं इन ट्रेनों के स्टॉपेज
- रेलवे स्टेशन से सुबह 4:25 पर सहारनपुर से वाया मेरठ होते हुए दिल्ली के लिए ट्रेन रवाना हुई। यह ट्रेन सहारनपुर जनपद के टपरी, नागल, तल्हेडी बुजुर्ग, देवबंद स्टेशन के अलावा मुजफ्फरनगर जिले के सभी स्टेशनों पर रुकी।
- दोपहर 01:15 बजे सहारनपुर-शामली-दिल्ली ट्रेन रवाना हुई। इस ट्रेन के स्टॉपेज भी पैसेंजर वाले हैं। सहारनपुर जिले में टपरी जंक्शन, मनानी जंक्शन, रामपुर मनिहारान, नानौता के बाद शामली जिले में थानाभवन, हिंड, शामली, कांधला आदि स्टेशन पर इसके स्टॉपेज दिए गए हैं।

- सुबह साढ़े छह बजे सहारनपुर से ऊना हिमाचल के लिए वाया अंबाला होते हुए ट्रेन रवाना हुई।
- अपराह्न 4:25 बजे सहारनपुर से मुरादाबाद के लिए रवाना हुई ट्रेन भी पैसेंजर ट्रेन वाले सभी निर्धारित स्टॉपेज पर रुकते हुए गई।

यात्री राकेश श्रीवास्तव

यात्री राकेश श्रीवास्तव- फोटो : SAHARANPUR

यात्री शिवराज

यात्री शिवराज- फोटो : SAHARANPUR

यात्री सबदर

यात्री सबदर- फोटो : SAHARANPUR

यात्री तनवीर अहमद

यात्री तनवीर अहमद- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतर कर आते यात्री

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतर कर आते यात्री- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सफर करती बच्ची

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सफर करती बच्ची- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतर कर आते यात्री

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतर कर आते यात्री- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed