फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The Bakiu revolution demanded the withdrawal of agricultural laws

भाकियू क्रांति ने की कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग

Sat, 05 Dec 2020 09:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
The Bakiu revolution demanded the withdrawal of agricultural laws
भाकियू क्रांति ने की कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग
विज्ञापन

नकुड़। भाकियू क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिक्रम सिंह ने कृषि बिलों को वापस लेने की मांग कर केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताया।
बिक्रम सिंह ने ब्लाक कार्यालय परिसर में आयोजित किसान पंचायत में कहा कि देश के किसान सर्दी में खुले आसमान के नीचे सड़कों पर संघर्ष को मजबूर हैं। केंद्र सरकार आंखें बंद किए हैं। उन्होंने हाल ही में पारित कृषि कानून वापस लेने की मांग की। इसके बाद किसानों ने तहसील कार्यालय पहुंच कर एसडीएम हिमांशु नागपाल को राष्ट्रपति के नाम आठ सूत्री मांग पत्र दिया, जिसमें तीनों कृषि बिल वापस लेने, पराली व पत्ती जलाने पर किसानों के विरुद्ध उत्पीड़न व कार्रवाई वाले कानून को रद्द करने, किसानों के कृषि ऋण माफ करने की मांग की गई है। जिला उपाध्यक्ष सलमान अहमद, बाबूराम सैनी, जगत सिंह,कंवर पाल सिंह, राव वाजिद, रविंद्र, नासिर मिल्क, शमीम अंसारी व शमीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed