{"_id":"66959bae6fdd6b404f0eeed4","slug":"the-audit-team-scrutinized-the-records-of-medicines-causing-a-stir-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-127530-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ऑडिट टीम ने खंगाला दवाओं का रिकॉर्ड, मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ऑडिट टीम ने खंगाला दवाओं का रिकॉर्ड, मची खलबली
Tue, 16 Jul 2024 03:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 16 Jul 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। लखनऊ से जिले में पहुंची ऑडिट टीम ने वर्ष 2022-23 में उत्तर प्रदेश मेडिकल काॅरपोरेशन से दवा आपूर्ति व उपकरणों से संबंधित रिकॉर्ड खंगाला। दवाओं का ऑडिट से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची रही। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आई दवाओं का ऑडिट होगा।
दरअसल, उत्तर प्रदेश मेडिकल कॉरपोरेशन से सरकारी अस्पतालों में दवाओं की सप्लाई होती है। जिले के लखनौती में ड्रग वेयर हाउस बनाया गया है। यहां से एसबीडी जिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला महिला अस्पताल, टीबी अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवा भेजी जाती है। सोमवार को लखनऊ से ऑडिट टीम एसबीडी जिला अस्पताल पहुंची। यहां चार्टर्ड एकाउंटेंट अमित अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में दवा व उपकरणों का ऑडिट किया। एसबीडी जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और टीबी अस्पताल में ड्रग वेयर हाउस से बीते वित्तीय वर्ष में कब-कब दवा आई और कितनी दवा मरीजों को बांटी आदि बिंदुओं पर ऑडिट किया। एक-एक दवा का बारीकी से रिकॉर्ड खंगाला गया। मंगलवार यानी आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सभी सीएचसी-पीएचसी प्रभारियों को रिकॉर्ड के साथ बुलाया गया है। ऑडिट की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश मेडिकल कारपोरेशन को सौंपी जाएंगी। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि लखनऊ से ऑडिट टीम आई है, जो ड्रग वेयर हाउस से आने वाली दवाओं से संबंधित रिकॉर्ड चेक कर रही।