फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The audit team examined the records of the TB hospital.

Saharanpur News: ऑडिट टीम ने टीबी अस्पताल का खंगाला रिकॉर्ड

Tue, 09 Jun 2026 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The audit team examined the records of the TB hospital.
सहारनपुर। लखनऊ से आई दो सदस्यीय ऑडिट टीम ने सोमवार को टीबी अस्पताल का रिकॉर्ड खंगाला। इस दौरान टीम ने जीपीएफ बुक, बिल बाउचर से लेकर सैलरी रजिस्टर चेक किए गए। इसके अलावा बीते वित्तीय वर्ष में खर्च का रिकॉर्ड भी चेक किया।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष खत्म होने के बाद लखनऊ से ऑडिट टीम विभागों का ऑडिट करती है। टीम चेक करती है कि वित्तीय वर्ष में विभाग ने कितना बजट कहा पर खर्च किया। एक-एक रिकॉर्ड को बारीकी से खंगालती है। इसके बाद अपनी रिपोर्ट शासन को भेजती है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई तय होती है। सोमवार को लखनऊ से दो सदस्यीय टीम टीबी अस्पताल पहुंची। यहां उन्होंने एक-एक रिकॉर्ड को बारीकी से चेक किया। इसमें जीपीएफ बुक, सैलरी का रजिस्टर, योगी कल्याण समिति का खर्च, मरीजों को मिलने वाला खाने का बजट, लाउंड्री और बिल बाउचर खंगाले। टीम मंगलवार को भी टीबी अस्पताल में रहकर स्टेट बजट से संबंधित रिकॉर्ड को चेक करेंगी। इसके बाद एसबीडी जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल का भी ऑडिट किया जाएगा। इन दोनों अस्पतालों ने ऑडिट से पहले ही रिकॉर्ड को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है, ताकि ऑडिट के दौरान कमियां पकड़ में न आ सकें। सोमवार को दोनों अस्पतालों में कर्मचारी दिनभर रिकॉर्ड को ठीक करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed