फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The attackers wanted to kill Junaid along with his brother also.

Saharanpur News: जुनैद के साथ उसके भाई की भी हत्या करना चाहते थे हमलावर

Sun, 19 May 2024 04:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 19 May 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
The attackers wanted to kill Junaid along with his brother also.
सहारनपुर। थाना मंडी पुलिस ने जुनैद हत्याकांड के मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया है। जनैद के साथ-साथ हमलावर उसके बड़े भाई अहकाम को भी मारना चाहते थे। दोनों भाइयों को मरा समझकर ही वह घटनास्थल से फरार हुए थे।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि थाना मंडी क्षेत्र की सिराज कालोनी निवासी इमरान के घर में शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे दो हमलावर धारदार हथियार लेकर घुसे थे। हमलावरों ने इमरान के बेटे जुनैद (23) और अहकाम (26) पर जानलेवा हमला किया था। इसमें जुनैद की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। जबकि अहकाम का अभी भी बाजोरिया रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने देर रात आरोपी समीर उर्फ जुबैर पुत्र परवेज निवासी असद कालोनी और गांव घोघरेकी निवासी राजा उर्फ आवेश को 62 फुटा रोड से गिरफ्तार कर लिया था। समीर ने पूछताछ में बताया कि जुनैद उसके परिवार की लड़की से फोन पर बात करता था। कई बार जुनैद और उसके परिजनों को इस बारे में बताया गया, लेकिन उसने फोन करना बंद नहीं किया। इसी रंजिश के चलते उनका मकसद जुनैद के साथ-साथ उसके बड़े भाई अहकाम को भी मौत के घाट उतारने का था। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बलकटी और लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed