फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The Assembly has been overwhelming at pressing the EVM button

ईवीएम का बटन दबाने में सब पर भारी रही यह विधानसभा

Fri, 12 Apr 2019 11:27 PM IST
Prag Gupta ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Prag Gupta Updated Fri, 12 Apr 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
The Assembly has been overwhelming at pressing the EVM button
सहारनपुर में मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता। - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में हुए मतदान में सहारनपुर जनपद का नकुड़ विधानसभा क्षेत्र बाकी सभी विधानसभा क्षेत्रों पर भारी पड़ा। कैराना लोकसभा सीट में शामिल नकुड़ विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 74.86 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि सबसे कम मतदान सहारनपुर लोकसभा सीट के सहारनपुर नगर विधानसभा क्षेत्र में 66.31 प्रतिशत हुआ है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिले में लोकसभा सीट सहारनपुर की पांच विधानसभा और कैराना लोकसभा की दो विधानसभा पर मतदान संपन्न हुआ। मतदान के बाद देर रात तक सहारनपुर के वेयर हाउस में ईवीएम और वीवीपैट जमा कराई गईं। इसके साथ ही जिले में हुए मतदान का आंकड़ा भी तैयार किया गया।
विज्ञापन


उसमें पता चला कि जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में 71.20 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि सहारनपुर लोकसभा सीट का मतदान 70.82 प्रतिशत रहा है। सहारनपुर लोकसभा सीट के विधानसभावार हुए मतदान पर गौर करें, तो बेहट विधानसभा क्षेत्र में 73.78, रामपुर मनिहारान 73.54, सहारनपुर देहात 72.41, देवबंद 69.35 और सहारनपुर नगर विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 66.31 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, कैराना लोकसभा सीट में शामिल विधानसभा क्षेत्र नकुड़ में 74.86 और गंगोह विधानसभा क्षेत्र में 69.60 मतदान हुआ है। इस लिहाज से जिले में सबसे ज्यादा मतदान नकुड़ विधासनभा क्षेत्र में हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों घटा नगर में मतदान, किसका होगा नुकसान 
सहारनपुर। सहारनपुर लोकसभा सीट के सहारनपुर नगर विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम मतदान होने से प्रत्याशियों के समीकरण भी उलझ गए हैं। क्योंकि सबसे ज्यादा मतदाता इसी सीट पर हैं। इस सीट पर मतदान प्रतिशत में आई कमी का नुकसान गठबंधन, कांग्रेस और भाजपा में से किसे होगा, उसका पता 23 मई को मतगणना से सामने आएगा।


वहीं, बेहट और रामपुर मनिहारान में 73 प्रतिशत से ज्यादा मतदान भी समीकरणों में पेंच फंसा रहा है। क्योंकि रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र आरक्षित है। सहारनपुर लोकसभा सीट के पांच विधानसभा में से इन दोनों सीटों पर ज्यादा मतदान भी समीकरणों को उलझा रहा है। 

लोकसभा चुनाव 2019 का मतदान 
सहारनपुर लोकसभा सीट 
विस -------------- कुल मतदाता ----         मतदान(पुरुष) -- मतदान (महिला) ---      कुल मतदान --   प्रतिशत 
बेहट ----------------- 353285 -------- 137614-------------123032-----------260647----- -73.78 
सहारनपुर नगर ------410072--------- 149357------------ 122563---------------271925------ 66.31 
सहारनपुर देहात ----- 332489---------129910------------ 110171---------------240082------- 72.21 
देवबंद --------------- 334561---------126001------------- 106010-----------232013------- 69.35 
रामपुर मनिहारान --- 306474-------- 121569-------------103813--------------- 225382--------73.54 
योग ------------------ 1736881-------664451-------------565589-----------1230049------- 70.82 
कैराना लोकसभा सीट 
नकुड़ ---------------- 341274--------135573-----------119893----------------255470---------74.86 
गंगोह --------------- 369367--------- 137950----------119143---------------257093----------69.60
योग ---------------- 710641----------273523---------239036----------------512563---------- 72.13 
जिले का योग ----- 2447522---------937974----------804625----------------1742612-------- 71.20 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed