{"_id":"68112c81f45aadf8bf0e1ad3","slug":"the-all-india-mushaira-to-be-held-at-the-fair-fell-prey-to-protest-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-148365-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: विरोध की भेंट चढ़ा मेले में होने वाला ऑल इंडिया मुशायरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: विरोध की भेंट चढ़ा मेले में होने वाला ऑल इंडिया मुशायरा
Wed, 30 Apr 2025 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
देवबंद। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला पंडाल में होने वाला ऑल इंडिया मुशायरा विरोध की भेंट चढ़ गया। अब मेला पंडाल में यह कार्यक्रम नहीं होगा। इसके साथ ही मंगलवार को कव्वाली का कार्यक्रम भी आयोजकों ने मेले से बाहर ही कराया। हालांकि इस पर अधिकारियों ने पूरी तरह चुप्पी साधी हुई है।
श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी शक्तिपीठ पर लगने वाले मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं, लेकिन कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने 25 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर कार्यक्रम निरस्त करने की मांग की थी। वहीं, कुछ धार्मिक संगठनों से जुड़े लोग सोशल मीडिया पर मुशायरा और कव्वाली का विरोध कर रहे थे। चेतावनी दी जा रही थी कि अगर मेला पंडाल में यह कार्यक्रम हुए तो उसी स्थान पर हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। इसको लेकर आयोजकों में हलचल मची हुई थी।
मुशायरे के आयोजक तो कमिश्नर और डीएम से भी मिलने पहुंचे थे, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसके चलते 30 अप्रैल को होना वाला ऑल इंडिया मुशायरा विरोध की भेंट चढ़ गया। जबकि मंगलवार को मेला पंडाल में होने वाला कव्वाली का कार्यक्रम भी आयोजकों ने मेले से बाहर कराया।
विज्ञापन
इसको लेकर नगर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि इस संबंध में न तो पालिका अधिकारी और न ही कार्यक्रम आयोजक कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।