फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The alarm will ring as soon as smoke comes out, the fire will be extinguished soon

Saharanpur News: अस्पताल में धुआं निकलते ही बजेगा अलार्म, जल्द बुझेगी आग

Sun, 29 Dec 2024 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
The alarm will ring as soon as smoke comes out, the fire will be extinguished soon
जिला अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम के लिए पाइप लाइन बिछाने को खोदा का सड़क किनारा।
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। इस सिस्टम के शुरू होने से अस्पताल में कहीं भी धुआं निकलने की स्थिति में अलार्म सिस्टम से अलर्ट सायरन बजेगा। अस्पताल के किसी वार्ड में आग लगने की स्थिति में फायर सिस्टम से आग बुझाई जा सकेगी।
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल 320 बेड का है। अभी तक अस्पताल में आग से बचाव के लिए छोटे व बड़े फायर सिलिंडर हैं। इन सिलिंडरों से आग बुझानी पड़ती है। अस्पताल जल्द ही फायर फाइटिंग सिस्टम से लैस होने जा रहा है। ओपीडी कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, ब्लड बैंक, इमरजेंसी कक्ष सहित हर कक्ष में पाइप और अन्य उपकरण लगा दिए गए हैं। इसके अलावा पार्क में वाटर टैंक बनाया गया है, जहां से पानी की सप्लाई होगी।
विज्ञापन

वाटर टैंक से पाइप लाइन जोड़ने के लिए ओपीडी के बाहर वाली सड़क को किनारे से खोदा गया है। इसमें पाइप लाइन डाली जाएगी। इसी सप्ताह पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद जो काम रह जाएगा, वह भी अगले महीने में पूरा होगा। एसबीडी जिला अस्पताल के कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक डॉ. रामानंद ने बताया कि फायर फाइटिंग सिस्टम का काम अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए वाटर टैंक बन गया है। इस समय पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है, जो जल्द पूरा होगा।
इस सिस्टम के लगने के बाद अस्पताल मेंकिसी भी तहर के धुंए से अलार्म बजने लगेगा और तुरंत ही पता चल जाएगा कि कहीं आग तो नहीं लग गइ। इसलिए यह व्यवस्था सुरक्षा के लिहाज से बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed