फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The Akash murder case demands strict action against the accused

आकाश हत्याकांड में आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए

Fri, 04 Sep 2020 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
The Akash murder case demands strict action against the accused
एसएपी कार्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचे बसपा सांसद बसपा कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले के नकुड़ क्षेत्र के गांव चापरचिड़ी में दौड़ के दौरान हुए विवाद में युवक आकाश की हत्या के मामले में बसपा का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को एसएसपी डॉ. एस चनप्पा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से मांग की कि इस प्रकरण में आरोपियों पर जल्द कड़ी कार्रवाई कराई जाए।
विज्ञापन

सांसद हाजी फजलुर्रहमान की अगुवाई में बसपा नेताओं ने पुलिस लाइन पहुंचकर एसएसपी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि आकाश की हत्या के मामले में कार्रवाई में कोई ढिलाई न की जाए। एसएसपी ने आश्वस्त किया कि पीड़ित पक्ष के साथ न्याय किया जाएगा। वहीं, बसपा नेताओें ने पोस्टमार्टम के दौरान आकाश के परिजनों से संपर्क कर उनके साथ होने का दिलासा दिया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं मंडल मुख्य सेक्टर प्रभारी नरेश गौतम, पूर्व विधायक महीपाल सिंह माजरा, बसपा जिलाध्यक्ष योगेश कुमार, मुख्य सेक्टर प्रभारी रवि सहगल, कुलदीप बालियान, राजकुमार, राजू माजरा, नरेंद्र कुमार, मोंटू राणा, राव मौसम, विश्वदयाल छोटन, ईसम सिंह, मास्टर बिशन सिंह, चौधरी मोहकम सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed